उत्तर प्रदेश

नोएडा में चलती BMW कार बनी आग का गोला, चंद मिनटों में जलकर राख; देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के नोएडा में चलती BMW कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद पूरी कार जलकर राख हो गई। सूचना के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Image

नोएडा में चलती BMW कार में लगी आग

नोएडा में चलती BMW कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद पूरी कार जलकर राख हो गई। सूचना के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते कार चालक सुरक्षित बाहर निकल गया। लिहाजा, जनहानि हो सकती थी। जानकारी के मुताबिक, हादसा थाना फेज 2 के सेक्टर 91 में हुआ है। बताया जा रहा है कि चालक एडवांट की ओर जा रहा था, तभी उसे कार में आग लगने की भनक लगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article