उत्तर प्रदेश

लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगामा, IndiGo की 10 उड़ानें कैंसिल; इन शहरों की फ्लाइटें लेट

उड़ानों में लगातार देरी और कैंसिलेशन से नाराज़ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Image

लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगामा

लखनऊ : शहर स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ से दिल्ली, अहमदाबाद, बैंगलोर, कोलकाता और मुंबई आने-जाने वाली 10 उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं, जबकि 20 से अधिक उड़ानें अपने तय समय से काफी देर बाद संचालित हुईं। इसको लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। एयरपोर्ट के वेटिंग जोन और काउंटर की तरफ यात्री इकट्ठा होकर इंडिगो मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं।

एयरपोर्ट पर हंगामा

उड़ानों में लगातार देरी और कैंसिलेशन से नाराज़ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ नारेबाजी भी की। कई यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन की तरफ से किसी भी तरह की जानकारी या अपडेट नहीं दिया गया, जिसके कारण वे रात से ही एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं।

यात्रियों के मुताबिक, इंडिगो की कई फ्लाइटें कल रात से ही लेट चल रही हैं, लेकिन समय पर सूचना नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ गई। कई लोग सुबह से एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के बारे में अपडेट लेने के लिए भटकते दिखे। इस बीच लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें इंडिगो से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट से उड़ानों की स्थिति की जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचें।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article