उत्तर प्रदेश

Bareilly Violence: बरेली हिंसा मामले में अपडेट, 3 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज

'आई लव मुहम्मद' अभियान से संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान 26 सिंतबर को हुई हिंसा के मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो गई हैं।

Image

बरेली हिंसा (फोटो:canva)

बरेली की एक अदालत ने 'आई लव मुहम्मद' अभियान से संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान 26 सिंतबर को हुई हिंसा के मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।अतिरिक्त जिला सरकारी वकील (ADGC) महेश सिंह यादव ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमृता शुक्ला ने मंगलवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामलों की अलग-अलग सुनवाई की।

इन मामलों में कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहल्ला बिहारीपुर मेमरान के निवासी मुनीर इदरीसी के खिलाफ दर्ज एक मामला, मोहल्ला बिहारीपुर मीनार मस्जिद के रहने वाले अफजल बेग के खिलाफ कैंट और कोतवाली थानों में दर्ज दो मामले, और फाइक एन्क्लेव के निवासी फरहत खान के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज एक मामला शामिल है।

10 अन्य आरोपियों ने जमानत याचिकाएं दायर कीं

यादव ने कहा कि आरोपियों के वकीलों ने सोमवार को याचिकाएं दायर की थीं।उन्होंने कहा कि मंगलवार को 10 अन्य आरोपियों ने जमानत याचिकाएं दायर कीं, लेकिन उनपर सुनवाई नहीं हुई।'आई लव मोहम्मद' अभियान से जुड़े पोस्टरों को लेकर हुए विवाद के बाद 26 सितंबर को बरेली में हिंसा भड़क उठी थी।

भीड़ को रोकने की पुलिस की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया

जुमे की नमाज के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान खलील तिराहे पर भीड़ को रोकने की पुलिस की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए बल का इस्तेमाल किया गया। पुलिस का दावा है कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख तौकीर रजा खान समेत कुछ नेताओं ने कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन की आड़ में दंगे भड़काने की साजिश रची थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article