यूटिलिटी

फिंगरप्रिंट न होने पर आधार के लिए ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है तरीका

Aadhaar : एक व्यक्ति जो आधार के लिए पात्र है, लेकिन उंगलियों के निशान देने में असमर्थ है, वह केवल आईरिस स्कैन का उपयोग करके नामांकन कर सकता है। केरल में एक महिला जोसीमोल पी जोस के नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए आया है। महिला हाथ की उंगलियां नहीं होने के कारण आधार के लिए नामांकन नहीं कर सकी थी।

Image

Aadhaar,

Photo : iStock

Aadhaar : सरकार ने कहा है कि आधार (Aadhaar) के लिए पात्र व्यक्ति उंगलियों के निशान उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ‘आईरिस’ स्कैन का उपयोग करके नामांकन कर सकता है। यह बयान इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा केरल में एक महिला जोसीमोल पी जोस के नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए आया है। महिला हाथ की उंगलियां नहीं होने के कारण आधार के लिए नामांकन नहीं कर सकी थी।

वैकल्पिक बायोमेट्रिक्स

बयान के अनुसार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की एक टीम ने उसी दिन केरल के कोट्टायम जिले के कुमारकम में रहने वाली जोस से उसके घर पर मुलाकात की और उसका आधार नंबर तैयार किया। चंद्रशेखर ने कहा कि सभी आधार सेवा केंद्रों से कहा गया है कि वैकल्पिक बायोमेट्रिक्स लेकर धुंधली उंगलियों के निशान या इसी तरह की दिव्यांगता वाले अन्य लोगों को आधार जारी किया जाना चाहिए।

आईरिस स्कैन का उपयोग

बयान के अनुसार एक व्यक्ति जो आधार के लिए पात्र है, लेकिन उंगलियों के निशान देने में असमर्थ है, वह केवल आईरिस स्कैन का उपयोग करके नामांकन कर सकता है। इसी प्रकार, एक पात्र व्यक्ति जिसकी आंखों की पुतली किसी भी कारण से नहीं ली जा सकी है, वह केवल अपने फिंगरप्रिंट का उपयोग करके नामांकन कर सकता है। इसमें कहा गया कि उंगली और आईरिस बायोमेट्रिक्स, दोनों ही देने में असमर्थ व्यक्ति का नाम, लिंग, पता, जन्मतिथि का उपलब्ध बायोमेट्रिक्स के साथ मिलान किया जाता है।

आधार अपडेट जरूरी

किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में सिर्फ एक बार ही आधार जारी किया जाता है। देश में आधार जारी करने की जिम्मेदारी UIDAI के पास है। UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। आधार की नियामक संस्था ने मुफ्त आधार अपडेट के लिए 14 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया है। आप आसानी से अपने आधार की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article