यूटिलिटी

UPI के जरिए ATM से निकाल सकते हैं पैसा, तरीका जान लें, मुसीबत में काम आएगा

अब आप यूपीआई (UPI) के जरिए बिना एटीएम कार्ड के भी आसानी से कैश निकाल सकते हैं। यह सुविधा कार्डलेस कैश निकासी को संभव बनाती है, जिससे लोगों को हर समय एटीएम कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं रहती। साथ ही कार्ड खोने, चोरी होने या क्लोनिंग जैसे जोखिम भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।

Image

Withdraw Money From ATM Through UPI

डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब एटीएम से नकद निकालना भी पहले से ज्यादा आसान हो गया है। अगर कभी आप अपना एटीएम कार्ड घर पर भूल जाएं और अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो भी चिंता की बात नहीं है। अब आप यूपीआई (UPI) के जरिए बिना एटीएम कार्ड के भी आसानी से कैश निकाल सकते हैं।

यह सुविधा कार्डलेस कैश निकासी को संभव बनाती है, जिससे लोगों को हर समय एटीएम कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं रहती। साथ ही कार्ड खोने, चोरी होने या क्लोनिंग जैसे जोखिम भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।

किन एटीएम से मिलती है यह सुविधा

देश के कई बैंक अब UPI आधारित कार्डलेस कैश निकासी की सुविधा दे रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, HDFC समेत कई बैंकों के एटीएम में इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) सेवा उपलब्ध है। इन एटीएम मशीनों पर UPI का विकल्प चुनकर कैश निकाला जा सकता है।

UPI से ATM से पैसे निकालने का तरीका

अगर आप यूपीआई के जरिए एटीएम से कैश निकालना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले ऐसा एटीएम ढूंढें जो UPI कैश विड्रॉल सुविधा को सपोर्ट करता हो।
  • एटीएम स्क्रीन पर दिखाई देने वाले UPI Cash Withdrawal विकल्प को चुनें।
  • अब वह राशि दर्ज करें, जिसे आप निकालना चाहते हैं।
  • स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा।
  • अपने मोबाइल में UPI ऐप खोलें और उस QR कोड को स्कैन करें।
  • अब अपने बैंक खाते का चयन करें और भुगतान को कन्फर्म करें।
  • अंत में सुरक्षा के लिए अपना 4 या 6 अंकों का UPI PIN दर्ज करें।
  • प्रक्रिया पूरी होते ही एटीएम से नकद राशि निकल जाएगी।

एक ट्रांजेक्शन में कितने पैसे निकाल सकते हैं

UPI के जरिए एटीएम से नकद निकालने की अधिकतम सीमा आमतौर पर 10,000 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन होती है, हालांकि यह सीमा बैंक और आपके दैनिक UPI ट्रांजेक्शन लिमिट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

किन ऐप्स से मिलती है सुविधा

भारत में कई लोकप्रिय UPI ऐप्स के जरिए यह सेवा इस्तेमाल की जा सकती है, जैसे BHIM, Paytm, Google Pay और PhonePe या किसी भी बैंक का वह मोबाइल ऐप जिसमें यूपीआई की सुविधा हो। आमतौर पर हम कई बार घर पर एटीएम भूल जाते हैं, लेकिन बीच में हम कहीं कैश की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में यह तरीका बहुत काम आएगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article