Best TMT Bar For Construction: घर बनवाते समय लोग अक्सर सीमेंट, ईंट और डिजाइन पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन असली मजबूती सरिया (TMT Steel Bars) से आती है। किसी भी मकान की नींव और छत की ताकत इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें कैसी और कितनी गुणवत्ता वाली सरिया इस्तेमाल की गई है। नींव पर लगी सरिया सालों साल तक पूरे घर का बोझ सहती हैं इसलिए आपको हमेशा अच्छी क्वालिटा का सरिया ही खरीदना चाहिए।
अगर सरिया कमजोर या घटिया गुणवत्ता की हो, तो समय के साथ दीवारों में दरारें, छत में झुकाव और संरचना कमजोर होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए घर निर्माण में सही सरिया का चयन बेहद जरूरी माना जाता है।
TMT BARS के प्रकार
TMT बार (Thermo-Mechanically Treated Bars): यह सबसे मजबूत और लोकप्रिय सरिया है। इसके बाहरी हिस्से को कठोर और अंदरूनी हिस्से को लचीला बनाया जाता है, जिससे यह भूकंप के झटके आसानी से सह सकता है।HYSD बार (High Yield Strength Deformed Bars): यह रिब्ड (धुमावदार) सरिया होता है जो कंक्रीट को मजबूत पकड़ देता है।
माइल्ड स्टील बार (Mild Steel Bars): यह सादा और गोल सरिया होता है, इसका उपयोग अक्सर निर्माण में नहीं बल्कि सामान्य कार्यों या ग्रिल-गेट बनाने में किया जाता है।
टॉर स्टील (Tor Steel): यह एक समय में काफी उपयोग किया जाता था, लेकिन अब इसकी जगह TMT बार्स ने ले ली है
नींव के लिए कैसा सरिया होनी चाहिए?
घर की नींव पूरे भवन का भार संभालती है, इसलिए यहां उच्च गुणवत्ता वाली TMT सरिया का उपयोग करना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आप नीव में कमजोर सरिया का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ सालों के बाद घर को नुकसान पहुंच सकता है।
आपको नीव की सरिया में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहिए। अगर आप नीव के लिए सरिया खरीद रहे हैं तो आपको इसके साइज और लेंथ पर भी ध्यान देना चाहिए। नींव और कॉलम (Pillar) के लिए हमेशा 12mm, 16mm और 20mm के सरिये का इस्तेमाल करें। आपको बता दें कि ग्रेड Fe-500 या Fe-550 ग्रेड की सरिया नींव के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं
इन सरियों की खासियत यह है कि इनमें लचीलापन और मजबूती दोनों अच्छी होती हैं। भूकंप या जमीन के हल्के कंपन की स्थिति में भी ये जल्दी टूटती नहीं हैं। इसके अलावा इनमें जंग लगने की संभावना भी कम रहती है, जिससे घर की लाइफ कई सालों के लिए बढ़ जाती है।
नींव में सरिया चुनते समय ध्यान रखने वाली बातें
- सरिया BIS (ISI मार्क) प्रमाणित होनी चाहिए।
- वजन और मोटाई समान होनी चाहिए।
- सरिया की सतह पर ज्यादा जंग नहीं होनी चाहिए।
- भरोसेमंद कंपनी की TMT बार ही खरीदें।
- स्थानीय मौसम और मिट्टी की स्थिति के अनुसार ग्रेड चुनें।
छत के लिए अच्छा सरिया
छत की ढलाई (Roof / Slab)छत के लिए सरिया ऐसा होना चाहिए जो वजन को अच्छी तरह बांटे और साथ ही उसमें जंग लगने की संभावना भी कम हो। इसके अलावा आपको छत के लिए ऐसा सरिया लेना चाहिए जो अलग-अलग तापमान के बदलाव को भी संभाल सके। छत की मजबूती में सरिया का साइज भी बहुत बड़ा रोल प्ले करता है।
- छत की मुख्य बीम (Beam) के लिए 12mm या 16mm तक की सरिया लेना चाहिए।
- स्लैब (Slab) की बुनाई के लिए 10mm या 12mm का सरिया सबसे सही रहता है।
- ग्रेड: छत में Fe-500D ग्रेड का उपयोग करें। 'D' का अर्थ है डक्टिलिटी (लचीलापन), जो भूकंप के दौरान छत को टूटने से बचाता है।
छत में सरिया लगाने के फायदे
- छत की मजबूती बढ़ती है।
- लंबे समय तक दरारें नहीं पड़तीं।
- भारी बारिश और गर्मी का असर कम होता है।
- भवन की लाइफ बढ़ जाती है।
सस्ती सरिया खरीदना पड़ सकता है भारी
कई लोग निर्माण लागत कम करने के लिए सस्ती या बिना ब्रांड वाली सरिया खरीद लेते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे शुरुआती खर्च तो कम हो सकता है, लेकिन भविष्य में मरम्मत और सुरक्षा पर बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कमजोर सरिया भवन की संरचना को जोखिम में डाल सकती है।
इंजीनियर की सलाह लेना क्यों जरूरी है?
हर घर की डिजाइन, मंजिलों की संख्या और मिट्टी की स्थिति अलग होती है। इसलिए सरिया का आकार, मोटाई और ग्रेड तय करने से पहले सिविल इंजीनियर की सलाह लेना जरूरी होता है। सही तकनीकी सलाह से भवन ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ बनता है।
