Portable AC vs Window AC: गर्मी बढ़ने के साथ एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ रही है। छोटे कमरों, किराये के घरों और ऑफिस स्पेस में लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि पोर्टेबल AC बेहतर है या विंडो AC, खासकर बिजली की खपत के मामले में। अगरा आप एक नया एयर कंडीशनर खरीदने जा रहे हैं और आप भी कंफ्यूज है तो हम आपका कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि पोर्टेबल AC और विंडो AC दोनों को अलग-अलग जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। दोनों की टेक्नोलॉजी में अंतर होने के साथ ही दोनों की बिजली खर्च, कूलिंग क्षमता और लंबे समय की लागत में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
क्या होता है पोर्टेबल AC?
Portable Air Conditioner ऐसा AC होता है जिसे एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें पहिए लगे होते हैं और गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए एक एग्जॉस्ट पाइप खिड़की से जोड़ा जाता है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है जो किराये के मकान में रहते हैं या स्थायी इंस्टॉलेशन नहीं करवाना चाहते।
पोर्टेबल AC की खास बातें
पोर्टेबल AC का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका इंस्टालेशन विंडो एसी की तुलना में बेहदआसान है। इसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में शिफ्ट किया जा सकता है। अगर आप किराए के घर में रहते हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हालांकि इसमें सबसे बड़ी चुनौती बिजली खपत और कूलिंग एफिशिएंसी है।
विंडो AC कैसे अलग है?
Window Air Conditioner को खिड़की या दीवार में फिट किया जाता है। इसमें पूरा कूलिंग सिस्टम एक यूनिट में होता है और गर्म हवा सीधे बाहर निकलती है। यही वजह है कि इसकी कूलिंग क्षमता पोर्टेबल AC की तुलना में अधिक होती है। यह तेज और बेहतर कूलिंग देता है और साथ ही इसमें बिजली की खपत कम होती है। लंबे समय में इसकी ऑपरेटिंग कॉस्ट कम रहती है।
कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है?
विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में विंडो AC, पोर्टेबल AC की तुलना में कम बिजली खर्च करता है। इसकी मुख्य वजह इसकी बेहतर ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency) है।
बिजली खपत का सीधा तुलना
| AC Prakar | Ausat Capacity | Prati Ghante Bijli Khapat |
|---|---|---|
| Portable AC | 1 Ton | Lagbhag 1.2 se 1.6 Unit |
| Window AC | 1 Ton | Lagbhag 0.9 se 1.2 Unit |
पोर्टेबल AC ज्यादा बिजली क्यों खाता है?
ड्यूल हीट लॉस: पोर्टेबल AC कमरे के अंदर ही गर्मी पैदा करता है। उसका कंप्रेसर भी कमरे के भीतर रहता है, जिससे मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
एयर लीकेज: एग्जॉस्ट पाइप के कारण कमरे की ठंडी हवा बाहर निकल सकती है और बाहर की गर्म हवा अंदर आ सकती है। इससे कूलिंग कम प्रभावी होती है।
कम Energy Efficiency Ratio (EER): अधिकांश पोर्टेबल AC का EER विंडो AC से कम होता है। यानी समान कूलिंग के लिए ज्यादा बिजली खर्च होती है।
स्टार रेटिंग कितना फर्क डालती है? अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं तो AC खरीदते समय BEE स्टार रेटिंग जरूर देखें। अगर आप 5 स्टार विंडो एसी खरीदते हैं तो बिजली का बिल कम आएगा वहीं अगर आप 3 स्टार वाला पोर्टेबल एसी खरीदते हैं तो बिजली की खपत अधिक होगा।
