यूटिलिटी

काम की बात: एक सितंबर से बदल जाएंगे ये पांच नियम, चांदी पर भी होगा हॉलमार्क

चांदी की हॉलमार्किंग, SBI कार्ड पर बढ़े चार्ज, LPG सिलेंडर की नई कीमतें, ATM निकासी नियम और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरों में संभावित बदलाव शामिल हैं। आइए जानें विस्तार से...

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम/Photo-AI

1 सितंबर 2025 से कई ऐसे बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। इनमें चांदी की हॉलमार्किंग, SBI कार्ड पर बढ़े चार्ज, LPG सिलेंडर की नई कीमतें, ATM निकासी नियम और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरों में संभावित बदलाव शामिल हैं। आइए जानें विस्तार से...

1. चांदी की हॉलमार्किंग अब अनिवार्य

सरकार अब चांदी की भी हॉलमार्किंग अनिवार्य करने जा रही है, जैसे सोने के लिए पहले से लागू है। इससे शुद्धता और कीमत में पारदर्शिता बढ़ेगी, लेकिन इसके चलते चांदी की कीमत पर भी असर पड़ सकता है।

2.SBI कार्ड धारकों पर नए नियम लागू

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कार्ड ग्राहकों के लिए 1 सितंबर से नए नियम लागू होंगे। ऑटो-डेबिट फेल होने पर अब 2% पेनल्टी लगेगी। अंतरराष्ट्रीय लेन-देन, फ्यूल खरीद और ऑनलाइन शॉपिंग पर भी अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। साथ ही रिवॉर्ड प्वॉइंट्स की वैल्यू घट सकती है।

3. LPG सिलेंडर के नए दाम

हर महीने की पहली तारीख को घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमतें तय होती हैं। इस बार भी 1 सितंबर को दाम बदले जाएंगे। बढ़ोतरी हुई तो किचन का खर्च बढ़ेगा, और कटौती हुई तो थोड़ी राहत मिलेगी।

4. ATM निकासी पर बढ़ेंगे चार्ज

कई बैंक ATM से मुफ्त निकासी की सीमा के बाद ज्यादा पैसे निकालने पर अतिरिक्त चार्ज बढ़ाने जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अब डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल ज्यादा करने से अतिरिक्त खर्च से बचा जा सकता है।

5. FD ब्याज दरों में बदलाव

सितंबर में कई बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट दरों की समीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल 6.5% से 7.5% तक का ब्याज मिल रहा है, लेकिन अनुमान है कि दरें घट सकती हैं। निवेशक चाहें तो जल्द ही FD में पैसा लगाकर मौजूदा दरें सुरक्षित कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey Author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article