यूटिलिटी

SBI-BOB New FD: बैंक ऑफ बड़ौदा और SBI ने लॉन्च की जोरदार ब्याज वाली FD स्कीम, जान लीजिए खास बातें

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 16, 2024, 04:59 PM IST

SBI-BOB New FD: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 444 दिनों की नई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी BoB मानसून धमाका नाम से नई डिपॉजिट स्कीम लॉन्च किया है। दोनों बैंकों ने निवेशकों को हाई रिटर्न देने के लिए नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की है।

Image

SBI and BoB launch new FD schemes

Photo : iStock

SBI-BOB New FD: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने निवेशकों को हाई रिटर्न देने के लिए नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी एफडी स्कीम लॉन्च किया है। एसबीआई ने जहां 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम की शुरुआत है, तो बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीओबी मानसून धमाका एफडी स्कीम लॉन्च किया है। आइए जानते हैं दोनों बैंक की नई स्कीम्स के बारे में।

बैंक ऑफ बड़ौदा मानसून धमाका एफडी योजना

बैंक ऑफ बड़ौदा बीओबी मानसून धमाका एफडी में दो अलग-अलग अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने का ऑप्शन देगा। पहला अवधि 333 दिनों की है, जिसपर सामान्य नागरिकों को 7.15 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। दूसरी एफडी योजना 399 दिनों के लिए है। इस एफडी स्कीम में निवेश करने वाले सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, जबकि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को 7.75 फीसदी की दर से रिटर्न मिलेगा।

एसबीआई एफडी स्कीम 444 डेज

एसबीआई अपनी स्पेशल अमृत वृष्टि एफडी स्कीम में निवेश की राशि पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को इसके ऊपर 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करेगा। इस विशेष FD में ब्रॉन्च, इंटरनेट बैंकिंग और YONO ऐप के जरिए निवेश किया जा सकता है। यह स्कीम 15 जुलाई, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

5 लाख रुपये तक की रिटेल डिपॉजिट के लिए समय से पहले निकासी पर 0.50 फीसदी का फाइन है। यह सभी अवधि की एफडी पर लागू है। 5 लाख रुपये से अधिक लेकिन 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी के लिए फाइन एक फीसदी होगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article