यूटिलिटी

Post Office Savings Scheme: इस योजना में इन्वेस्ट कर पाएं 7.5% सालाना ब्याज, साथ मिलेंगे ये फायदे

अक्सर लोग अपने पैसों को इन्वेस्ट करने के लिए ऐसा ऑप्शन तलाशते हैं जो बेहतर रिटर्न्स के साथ-साथ सुरक्षित भी हों। पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं और अन्य सुविधाओं के साथ ही इन्वेस्टमेंट के कई ऑप्शन भी प्रदान करते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी सेविंग्स स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें इन्वेस्ट करने पर आपको सालाना 7.5% रिटर्न मिलता है।

Image

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में इन्वेस्ट करें और पाएं 7.5% सालाना ब्याज

Photo : BCCL

Post Office Savings Scheme: भारत में पोस्ट ऑफिस अन्य सुविधाओं के साथ-साथ सेविंग्स स्कीम्स में इन्वेस्ट करने की सुविधा भी प्रदान करते हैं। पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में बेहतर रिटर्न्स के साथ-साथ सुरक्षा भी मिलती है और इसीलिए लाखों लोग इन सेविंग्स स्कीम्स में इन्वेस्ट करते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट करके आप सालाना मोटी कमाई कर सकते हैं। POTD को राष्ट्रीय सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट के नाम से भी जाना जाता है। आइये आपको इस स्कीम में इन्वेस्ट करने के फायदों के बारे में बताते हैं।

POTD में इन्वेस्ट करने के फायदेPOTD में इन्वेस्ट करने पर आपको अपनी इन्वेस्टमेंट पर गारंटीड रिटर्न्स मिलते हैं। इस योजना में 5 साल के दौरान इन्वेस्ट किए गए पैसे पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स बचत कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप 1000 रुपये से भी कर सकते हैं और इस योजना में इन्वेस्ट करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। POTD में जमा किए गए पैसों को आप मैच्योरिटी पूरी होने से पहले भी निकाल सकते हैं। अगर आप चाहें तो अपने पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट को दूसरी शाखा में बहुत ही आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

POTD में इंटरेस्ट रेटPOTD में इन्वेस्ट किए गए पैसों पर आपको अकाउंट खोले जाने के समय के अनुसार रिटर्न्स प्राप्त होते हैं। POTD अकाउंट को खुले हुए अगर 1 साल का समय ही हुआ है तो आपको 6.9% का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। 2 साल पूरे होने पर सालाना 7%, 3 साल पूरे हो जाने पर सालाना 7.1% और 5 साल का समय पूरा हो जाने पर सालाना 7.5% की दर से ब्याज प्राप्त होता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article