ऑटो न्यूज़

मिनरल vs सिंथेटिक: बाइक के लिए कौन सा इंजन ऑयल सही? सर्विस करवाने से पहले जान लें

Mineral vs Synthetic: अगर आप गलत ऑयल का चुनाव करते हैं तो इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों ही खराब हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि बाइक के इंजन के लिए कौन का ऑयल रही रहता है।

Image

सही ऑयल आपकी गाड़ी की परफॉर्मेंस बढ़ा सकता है।

भारत में बाइक सिर्फ एक बाइक ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ऑफिस जाना हो, ट्रेवल करना हो हो या शहर की ट्रैफिक में रोज स्मूथ परफॉर्मेंस चाहिए हो इसके लिए बाइक के इंजन का सही रहना बेहद जरूरी है। बाइक के इंजन की परफॉर्मेंस और उसकी हेल्थ काफी हद का इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उसमें सर्विस के दौरान कौन सा ऑयल फिल करा रहे हैं।

चाहे टू व्हीलर हो या फिर फोर व्हीलर हो, अगर आप गलत ऑयल का चुनाव करते हैं तो इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों ही खराब हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि बाइक के इंजन के लिए कौन का ऑयल रही रहता है। सही ऑयल का चुनाव करके आप इंजन की लाइफ को कई सालों के लिए बढ़ा सकते हैं।

इंजन ऑयल क्यों है इतना जरूरी?

इंजन ऑयल बाइक के इंजन के अंदर चलने वाले पार्ट्स को चिकनाई देता है। इससे घर्षण कम होता है, इंजन ठंडा रहता है और पार्ट्स जल्दी खराब नहीं होते। सही ऑयल इस्तेमाल करने से बाइक स्मूद चलती है और इंजन की उम्र बढ़ती है।

कौन-कौन से इंजन ऑयल होते हैं?

दो तरह के इंजन ऑयल होते हैं जिसमें मिनरल ऑयल और सिंथेटिक ऑयल होता है। आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर होता है और बाइक की लाइफ, माइलेज के लिए कौन का बेहतर होता है।

  • मिनरल ऑयल
  • सिंथेटिक ऑयल
  • सेमी-सिंथेटिक ऑयल

मिनरल ऑयल

यह सामान्य और सस्ता इंजन ऑयल होता है। पुराने मॉडल की बाइक्स या कम चलने वाली बाइक के लिए इसे अच्छा माना जाता है। यह सामान्य उपयोग के लिए ठीक रहता है। इसकी कीमत भी कम होती है इसलिए जिन्हें बजट की समस्या है वे मिनरल ऑयल फिल करा सकते हैं। मिनरल इंजन ऑयल के नुकसान की बात करें तो इसे जल्दी बदलना पड़ता है। अगर आपके पास हाई परफॉर्मेंस बाइक है तो आप इस ऑयल को इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

सिंथेटिक ऑयल

यह हाई परफॉर्मेंस वाला ऑयल होता है। यह आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाता है और हाई-परफॉर्मेंस इंजन के लिए बेहतर माना जाता है। यह इंजन को बेहतर सुरक्षा देता है और साथ ही लंबी दूरी और हाई स्पीज में अच्छी परफॉर्मेंस देता है। अगर आप इस ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो इसका एक बड़ा फायदा यह है कि इंजन की गर्मी को भी कम करता है। यह मिनरल ऑयल की तुलना में कई गुना महंगा होता है।

सेमी-सिंथेटिक ऑयल

यह मिनरल और सिंथेटिक ऑयल का मिश्रण होता है। इस ऑयल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सामान्य और सस्ती स्पोर्ट्स दोनों ही तरह की बाइक्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अपनी बाइक के लिए महंगां सिंथेटिक ऑयल नहीं ले सकते तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं।

बाइक के हिसाब से कौन सा ऑयल चुनें?

इंजन के लिए ऑयल का चुनाव करते समय यह भी बहुत जरूरी होता है कि आपके पास कितने क्षमता वाली बाइक है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह की बाइक के लिए कौन सा इंजन ऑयल बेहतर होगा।

  • 100cc–125cc कम्यूटर बाइक 10W-30 या 20W-40
  • 150cc–200cc स्पोर्ट्स बाइक 10W-40 सिंथेटिक
  • हाई-परफॉर्मेंस बाइक फुल सिंथेटिक 15W-50

इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए?

  • मिनरल ऑयल: हर 2,000–3,000 किमी
  • सेमी-सिंथेटिक: 4,000–5,000 किमी
  • फुल सिंथेटिक: 6,000–8,000 किमी
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article