यहां ध्यान देनें वाली बात यह है कि आपका मौजूदा पैन कार्ड (चाहे उसमें QR कोड हो या नहीं) पूरी तरह मान्य है। नया PAN लेना आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।
PAN 2.0 के लिए ऐसे करें आवेदन- Step-by-Step गाइड
1. भारत में पैन कार्ड जारी करने के लिए दो अधिकृत एजेंसियां हैं, पहली- Protean (पहले NSDL e-Gov) और दूसरी UTIITSL (UTI Infrastructure Technology and Services Ltd)। सबसे पहले यह जानें कि आपका PAN किस एजेंसी से जारी हुआ है। यह जानकारी आपको अपने PAN कार्ड के पीछे की तरफ लिखी मिल जाएगी।
2. अब जैसे अगर आपका PAN, Protean (NSDL) से जारी है, तो आपको Protean PAN Reprint Portal पर जाना है। अब यहां PAN नंबर, आधार नंबर और जन्म तिथि भरें। घोषणा पर टिक करें और Submit करें। अब आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी। OTP कहां भेजना है (मोबाइल, ईमेल या दोनों) यह चुनें।
OTP को 10 मिनट के अंदर भरें और वेरीफाई करें। इसके बाद पेमेंट पेज पर जाएं और ₹50 की फीस भरें। पेमेंट के बाद Acknowledgement Receipt डाउनलोड करें और सेव कर लें। 24 घंटे के भीतर आप e-PAN डाउनलोड कर सकते हैं। अगर फिजिकल कार्ड चुना है, तो 15–20 दिन में पोस्ट से मिलेगा।
PAN 2.0 की प्रमुख विशेषताएं
- QR कोड से क्विक आईडेंटिटी वेरिफिकेशन
- डिजिटल e-PAN तुरंत ईमेल पर उपलब्ध
- कागजी कार्यवाही से मुक्ति
- सुरक्षित और धोखाधड़ी-रहित
- कहीं भी, कभी भी उपयोग योग्य
