EPFO Money Withdrawal Rules: प्रॉविडेंट फंड यानी PF अकाउंट में हर महीने कर्मचारी और कंपनी दोनों की तरफ से 12-12 फीसदी जमा होता है। ये पैसा एक तरह से आपकी सेविंग ही होता है जो आपकी मुसीबत के समय काम आता है। इस पैसे पर सरकार आपको ब्याज भी देती है। जब भी आपको पैसे की जरुरत हो तो आप इससे पैसे निकाल सकते हैं और नए अपडेट केबाद तो ये पैसा 3 दिन में आपके अकाउंट में आ भी जाता है। लेकिन क्या आपको पता है आप किस काम के लिए कितना और कब पैसा निकाल सकते हैं? दरअसल, EPFO से पैसा निकालने के लिए अलग अलग कारणों के लिए अलग अलग लिमिट है। तो आइए आपको डिटेल में जानकारी देते हैं।
किस काम कितना पैसा निकाल सकते हैं?
घर बनाने के लिए- अगर आप अपना घर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप पीएफ खाते में जमा हुई पांच साल क पूरे अमाउंट का 90 फीसदी हिस्सा निकाल सकते हैं।
पढाई के लिए- बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए भी आप अपने पीएफ अकाउंट से सात साल की जमा राशि का 50 फीसदी तक निकाल सकते हैं।
शादी के लिए- मिडल क्लास घरों में सबसे बड़ा खर्च शादी ब्याह को माना जाता है। ऐसे में शादी के लिए आप EPFO में सात साल की जमा राशि का 50% तक निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप घर में भाई-बहन की शादी के लिए भी इस फैसिलिटी को इस्तेमाल कर सकते हैं।
बिमारी इलाज के लिए- बिमारी पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च होते हैं ऐसे में अगर आप बीमार हैं और आपको पैसों की जरूरत है तो अपने हिस्से और ब्याज में से जो भी कम हो या मासिक वेतन (बेसिक + डीए) का 6 गुना तक निकाल सकते हैं।
नौकरी जाने पर- अगर किसी कारणों से आपकी नौकरी चली गई है तो आप EPFO 75% तक पैसा निकाल सकते हैं।
