यूटिलिटी

LPG Gas कनेक्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर हो गया है बंद? घर बैठे इस तरह से करें अपडेट

अगर गैस कनेक्शन में रिजस्टर्ड नंबर बंद हो चुका है या फिर डीएक्टिवेट हो गया है तो आप इस कंडीशन में न तो गैस सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे और न ही सब्सिडी ऑफर का फायदा ले पाएंगे।

Image

आप घर बैठे आसानी से अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।

LPG connection mobile number change process: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से पिछले कुछ समय में एलपीजी गैस की चर्चा जमकर हो रही है। LPG को लेकर नियमों को लेकर कई बड़े बदलाव भी पिछले एक-दो महीने में देखने को मिले हैं। नए नियम के मुताबिक अब सिलेंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक में मोबाइल नंबर आवश्यक हो गया है। ऐसे में उन यूजर्स को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है जो जिनका मोबाइल नंबर एक्टिव नहीं है। अगर आपका रजिस्टर्ड नंबर डीएक्टिवेट है तो आप बुकिंग नहीं कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि कैसे अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

अगर गैस कनेक्शन में रिजस्टर्ड नंबर बंद हो चुका है या फिर डीएक्टिवेट हो गया है तो आप इस कंडीशन में न तो गैस सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे और न ही सब्सिडी ऑफर का फायदा ले पाएंगे। कई सारे ऐसे लोग होते हैं जिनका एजेंसी में पुराना नंबर जुड़ा होता है और वह अब वर्किंग नहीं है। ऐसे में उन्हें नया सिलेंडर लेने के प्रॉसेस में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब अब सिंपर प्रॉसेस से ही अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं।

इस तरह से मोबाइल नंबर करें अपडेट

गैस बुकिंग के लिए अगर आप मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको मोबाइल में वेब ब्राउडर को ओपन करके गैस एजेंसी की साइट ओपन करनी पड़ेगी। इसमें आपको अपनी कंपनी जैसे-Indane, Bharat व HP में से किसी का चुनाव करना होगा।

  • अब आपको वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। लॉग इन के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, LPG ID या फिर कंज्यूमर नंबर की जरूरत पड़ेगी।
  • ध्यान रहे कि इसके लिए आपको साइट पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। अगर आपने इससे पहले कभी साइट पर अकाउंट नहीं बनाया है तो आप इसे एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
  • वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाना होगा। नेक्स्ट प्रॉसेस में आपको pdate Mobile या फिर Change Registered Number का ऑप्शन दिखेगा मिलेगा।
  • आपको अपना नया मोबाइल नंबर डालना होगा और फिर आपको ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा। जैसी ही आप वेरिफाई करेंगे आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।
  • आपको बता दें कि आप मोबाइल नंबर को गैस एजेंसी के ऐप के जरिए भी अपडेट कर पाएंगे। आप अपने फोन में IndianOil ONE App, Hello BPCL App, HP Pay App को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऐप को लॉग इन करने के बाद आपको प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाकर Update Mobile Number के ऑप्शन पर जाना होगा और यहां से आप अपना नया मोबाइल नंबर रजिस्टर कर पाएंगे।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article