Smart TV अब हर एक घर की बेसिक जरूरत बन चुका है। मूवीज, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स कंटेंट का असली मजा बड़े साइज के डिस्प्ले वाली टीवी में ही आता है। अगर आप नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है।
Sony, Samsung, LG, Xiaomi, Redmi, TCL, Realme समेत दूसरे प्रीमियम ब्रैंड के 43 इंच की स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को सस्ते में खरीदारी करने का शानदार मौका दिया है।
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सेल ऑफर में 64% तक का बंपर डिस्काउंट दे रहा है। अच्छी बात यह है कि कंपनी फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रही है। आइए आपको 5 धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर की जानकारी देते हैं।
Xiaomi की 43 इंच स्मार्ट टीवी को सस्ते में घर ले जाने का शानदार मौका है। 32GB स्टोरेज वाली इस स्मार्ट टीवी कीमत 37,999 रुपये है जिस पर कंपनी ग्राहकों को 38% का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 23,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
रियलमी के 43 इंच समार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 48,799 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि इस पर अभी ग्राहकों को 57% की बंपर छूट दी जा रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको इसमें 2,090 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
मोटोरोला की 43 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 49,699 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी आप इसे 56% के बड़े डिस्काउंट के साथ इसे सिर्फ 21,699 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर में आप इसे और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
सैमसंग लवर्स के लिए अच्छी खबर है कि अब आप बड़े साइज वाली स्मार्ट टीवी को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। Samsung 43 inch स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 43,200 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी आप इसे 54% के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
VW Pro Series की 43 इंच स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट में 49,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस स्मार्ट टीवी पर आपको सबसे बड़ी छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में 64 प्रतिशत की बड़ी कटौती कर दी है। इस बंपर डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 17,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।