LIC New Scheme Jeevan Dhara II: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भरतीय जीवन बीमा निगम ने एक नई स्कीम लॉन्च की है। LIC की नई स्कीम का नाम जीवन धारा II (Jeevan Dhara II) है। यह एक इंडिविजुअल, सेविंग्स और डेफर्ड एन्युटी प्लान है। साथ ही यह नॉन लिंक्ड और नॉन पार्टिसिपेटिंग एन्युटी पॉलिसी है। LIC के अनुसार, 22 जनवरी 2024 से इस स्कीम को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीदा जा सकता है।
निवेश की उम्र
एलआईसी की 19 जनवरी, 2024 की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, जीवन धारा II पॉलिसी को 20 साल की उम्र वाले लोग ले सकते हैं। इस स्कीम में निवेश की अधिकतम उम्र 80/70/65 वर्ष माइनस डेफरमेंट पीरियड हो सकती है। यह चुने गए एन्युटी ऑप्शन पर निर्भर करती है। LIC की इस स्कीम में एन्युटी शुरू से ही गारंटीड है। पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 11 एन्युटी ऑप्शन उपलब्ध है। इसके अलावा, अधिक उम्र में हाई एन्युटी रेट्स का प्रावधान है।
LIC की नई स्कीम जीवन धारा II की जरूरी बातें
- इस पॉलिसी के डिफरमेंट पीरियड के दौरान इंश्योरेंस कवर मिलता है।
- इस प्लान में टॉप-अप एन्यूटी के जरिए एन्यूटी को बढ़ाने का ऑप्शन मिलता है।
- डेथ क्लेम को एकमुश्त राशि के रूप में एन्युटी के रूप में या किस्तों के रूप में लेने का ऑप्शन है।
- जीवन धारा II में लिक्विडिटी ऑप्शन भी उपलब्ध है।
लिक्विडिटी ऑप्शन
LIC की इस स्कीम में पॉलिसी खरीदने वाला एन्यूटी पेमेंट में कमी के एवज में लम्पशम्प पेमेंट को चुन सकता है। डिफरमेंट पीरियड के दौरान और उसके बाद भी पॉलिसीहोल्डर को लोन की सुविधा मिलती है। इसका पहला ऑप्शन रेगुलर प्रीमियम का है। इसमें डिफरमेंट पीरियड 5 साल से 15 साल का है।
दूसरा ऑप्शन सिंगल प्रीमियम का है, जिसमें डिफरमेंट पीरियड 1 साल से 15 साल है। तीसरा ऑप्शन ज्वाइंट लाइफ एन्यूटी व सिंगल लाइफ एन्यूटी का है। 7 दिसंबर 2023 को, LIC ने जीवन उत्सव बीमा योजना नाम की नई स्कीम लॉन्च की थी। यह जीवन भर की गारंटी वाली इनकम स्कीम है।
