यूटिलिटी

निवेश से पहले कितने साल में आपका पैसा हो जाएगा डबल, जानें Rule of 72 और खुद से करें कैलकुलेशन

Rule of 72: रिटर्न की गणना जानना बेहद जरूरी है। इस सवाल का आसान जवाब देता है Rule of 72। यह एक सरल गणितीय सूत्र है, जिससे आप बिना किसी कैलकुलेटर या ऐप के यह जान सकते हैं कि आपका निवेश कब डबल होगा।

Image

Rule of 72 calculator/Photo-AI

हर निवेशक का पहला सवाल यही होता है कि “मेरा पैसा कितने साल में दोगुना होगा?” चाहे आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), म्यूचुअल फंड, P2P लोन, या स्टॉक मार्केट में निवेश करें। रिटर्न की गणना जानना बेहद जरूरी है। इस सवाल का आसान जवाब देता है Rule of 72। यह एक सरल गणितीय सूत्र है, जिससे आप बिना किसी कैलकुलेटर या ऐप के यह जान सकते हैं कि आपका निवेश कब डबल होगा।

क्या है Rule of 72?

Rule of 72 कहता है, यदि आप यह जानना चाहते हैं कि किसी निश्चित ब्याज दर पर आपका पैसा कितने साल में दोगुना होगा, तो 72 को उस ब्याज दर से भाग दें। सूत्र: डबल होने का समय (सालों में) = 72 ÷ ब्याज दर (%)उदाहरण के लिए, अगर आपका निवेश 8% वार्षिक ब्याज पर है, तो 72 ÷ 8 = 9 साल यानि आपका पैसा 9 साल में डबल हो जाएगा।

अलग-अलग ब्याज दरों पर डबल होने का समय

ब्याज दर (%)पैसा कब होगा डबल
6%12 साल
8%9 साल
10%7.2 साल
12%6 साल
15%4.8 साल
18%4 साल
24%3 साल

Rule of 72 के फायदे

  • तेज और आसान गणना: किसी भी निवेश की ग्रोथ को सेकंडों में समझ सकते हैं।
  • बेहतर तुलना: अलग-अलग निवेश योजनाओं (FD, SIP, शेयर, गोल्ड आदि) का तुलनात्मक विश्लेषण कर सकते हैं।
  • योजना बनाने में मदद: यह नियम बताता है कि आपकी दीर्घकालिक वित्तीय योजना कितनी कारगर होगी।
अब कुल मिलाकर कहें तो Rule of 72 निवेश की दुनिया में एक बेहद साधारण लेकिन उपयोगी टूल है। इससे आप समझ सकते हैं कि किस ब्याज दर पर आपका पैसा कितने साल में बढ़कर दोगुना हो जाएगा। अगर आप निवेश के शुरुआती चरण में हैं, तो यह नियम आपकी वित्तीय योजना को आसान और समझदार बना सकता है।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article