जानें क्या है एमपी E-Uparjan 2022, रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों के पास होने चाहिए ये जरूरी दस्तावेज

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 27, 2022, 04:21 PM IST

MP E-Uparjan 2022: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी किसानों की मदद के लिए ई-उपार्जन प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है। राज्य सरकार इस गेटवे के माध्यम से राज्य के प्रत्येक जिले में किसानों से रबी और खरीफ सीजन के लिए चावल, चना, ज्वार, बाजरा, सरसों, मसूर और गेहूं समेत खाद्यान्न खरीदती है।

MP E-Uparjan 2022: मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने राज्य में किसानों (Farmers) को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसी भी फसल को बेचने की अनुमति देने के लिए मध्य प्रदेश ई-उपार्जन (E-Uparjan) पोर्टल नाम की एक ऑनलाइन वेबसाइट लॉन्च की है। अगर आप किसान हैं तो ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से अपनी फसल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) करा सकते हैं।

farmer mp e uparjan 2022

एमपी ई-उपार्जन 2022 में किसानों को मिलता है फायदा।

एक बार इसमें रजिस्टर्ड होने के बाद आप अपने उत्पाद को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधे सरकार को बेच सकते हैं। इसके लिए आपको धान या बाजरे को सरकार द्वारा संचालित निकटतम अनाज खरीद केंद्र तक पहुंचाना होगा। ये वेबसाइट उत्तर प्रदेश सरकार की ई-क्रे प्रणाली की तरह ही काम करती है। आपका अनाज यहां सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाता है।

End of Feed