यूटिलिटी

कोई और कर रहा आपके नाम की सिम इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे करें पता

कई बार किसी और की आईडी पर कोई और सिम चला रहा होता है और जिसकी आईडी होती है उसे इस बारे में पता भी नहीं होता। ऐसे में सिम इस्तेमाल कर रहा व्यक्ति अगर उससे कोई गलत काम करता है तो उसे ही पकड़ा जाता है जिसके नाम पर सिम जारी की गई होती है। कहीं आपकी आईडी पर भी तो कोई और सिम नहीं चला रहा। आप इस तरह पता कर सकते हैं।

Image

New SIM Card

Photo : iStock

New SIM Card: अक्सर ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिनमें किसी और के नाम पर कोई और व्यक्ति सिम का इस्तेमाल कर रहा होता है। आपको बता दें कि यह गलत है। सिम कार्ड जारी करने के लिए सबसे पहले किसी भी व्यक्ति के पहचान सुनिश्चित की जाती है। इसके लिए आमतौर पर आधार कार्ड या फिर पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार किसी और व्यक्ति की आईडी पर कोई अन्य व्यक्ति सिम जरी करवा लेता है और उसका इस्तेमाल करने लगता है। आमतौर पर ऐसा सिम का गलत इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है। सिम का गलत इस्तेमाल किये जाने पर सबसे पहले उस व्यक्ति की खोज की जाती है जिसके नाम पर सिम जारी की गई होती है। कहीं आपके नाम पर भी तो कोई और सिम नहीं चला रहा है। आप घर बैठे इस बात का पता कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे।

ऐसे करें अपने नाम पर जारी सिम कार्ड का पता

सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in इस वेबसाइट पर जाएं और यहां जाकर बॉक्स में अपना mobile नंबर दर्ज करें।

इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा और इस OTP की मदद से आप लॉग इन कर सकते हैं।

इसके बाद आपके सामने वह सभी नंबर आ जायेंगे जो आपकी आईडी पर चल रहे होंगे।

अगर इस लिस्ट में आपको कोई ऐसा नंबर दिखता है जो आपका नहीं है और आप उसे रिपोर्ट करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं।

नंबर को रिपोर्ट करने के लिए नॉट माय नंबर का विकल्प चुनें और नीचे की तरफ दिख रहे ‘रिपोर्ट’ के विकल्प पर क्लिक करें।

शिकायत करने के बाद आपको टिकट आईडी रेफरेन्स नंबर दिया जाएगा।

एक आईडी पर कितनी सिम

नियमों के अनुसार एक व्यक्ति एक आईडी पर 9 सिम जारी करवा सकता है। लेकिन अगर आपकी आईडी में स्थायी पता जम्मू-कश्मीर या फिर उत्तर-पूर्वी राज्यों का है तो आपके सिम कार्ड पर सिर्फ 6 नंबर ही जारी किये जाते हैं। अगर आपकी आईडी पर कोई ऐसा नंबर हो जो आपका न हो या फिर आपकी जानकारी में न हो तो उसे बंद करवा दें। अगर ऐसे किसी भी नंबर का इस्तेमाल गैर-कानूनी रूप से किया जाता है तो आप पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article