यूटिलिटी

शेयर मार्केट से करना चाहते हैं कमाई, तो इस हफ्ते मिलेगा शानदार मौका

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 7, 2022, 01:18 PM IST

Investment Option: पिछले हफ्ते चार कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आई थीं, जिनमें बीकाजी फूड्स इंटरनेशल और ग्लोबल हैल्थ लिमिटेड शामिल हैं। इस हफ्ते भी चार कंपनियां अपाना आईपीओ पेश करेंगी।

Image

इस हफ्ते मिलेगा शेयर मार्केट से कमाई करने का जबरदस्त मौका

Photo : iStock

नई दिल्ली। अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, तो ये हफ्ता आपके काम का है। इस हफ्ते में देश में चार कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आने वाले हैं। इन कंपनियों का कुल 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ पेश करने वाली कंपनियों में आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज (Archean Chemical Industries) और फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Five Star Business Finance) शामिल हैं, केंज टेक्नोलॉजी इंडिया (Kaynes Technology India) और आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज (Inox Green Energy Services) शामिल हैं।

कब से कब तक मिलेगा निवेश का मौका?

आर्चियन केमिकल्स और फाइव स्टार बिजनेस का आईपीओ निवेश के लिए नौ नवंबर से 11 नवंबर तक खुलेगा। वहीं केंज टेक्नोलॉजी का आईपीओ 10 नवंबर और आइनॉक्स ग्रीन का आईपीओ 11 नवंबर तक खुलेगा। उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक 26 कंपनियां 48,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ पेश कर चुकी हैं। वहीं शेयर बाजारों पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 63 आईपीओ में से कंपनियों ने 1.19 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

क्या है आईपीओ?

जब कोई कंपनी पहली बार नए स्टॉक जारी करने के लिए जनता को शेयरों की पेशकश करती है, तो इसे प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश यानी आईपीओ कहा जाता है। इन चारों कंपनियों के इक्विटी शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि बाजार में अस्थिरता से साल 2022 में आईपीओ बाजार कमजोर रहा है।

कितने पैसे जुटाएगी कंपनियां?

आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज का प्लान आईपीओ के जरिए 1,462.31 करोड़ रुपये जुटाना है। फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस आईपीओ के जरिए 1,960 करोड़ रुपये जुटाएगी। केंज टेक्नोलॉजी इंडिया का 857.8 करोड़ रुपये और आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज का इश्यू 740 करोड़ रुपये का हो सकता है।

कितने में मिलेगा शेयर?

आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज का प्राइस बैंड 386 रुपये से 407 रुपये है। फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस का प्राइस बैंड 450 रुपये से 475 रुपये है। केंज टेक्नोलॉजी इंडिया का प्राइस बैंड 559 रुपये से 587 रुपये है और आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज का प्राइस बैंड सबसे कम यानी 61 रुपये से 65 रुपये है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article