LPG की किल्लत के बीच इंडक्शन स्टोव या कुकर की मांग बढ़ गई है। ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक सभी स्टोर्स पर इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक चल रहे हैं। लोग धड़ाधड़ इंडक्शन खरीद रहे हैं लेकिन कई लोग खरीदने के बाद भी पछता रहे हैं, क्योंकि खरीदते समय वे एक गलती कर रहे हैं जो आपको नहीं करनी है।
इंडक्शन खरीदते समय एक सबसे जरूरी चीज है जिसे आपको हर हाल में चेक करना ही चाहिए और वो यह है कि आप जो इंडक्शन खरीद रहे हैं, उस पर सभी तरह के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं या नहीं। हमेशा वही इंडक्शन खरीदें जिस पर सभी तरह के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हों, वरना आपको अलग से बर्तन खरीदने पड़ेंगे और दोगुने पैसे भी खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं...
अधिकतर लोग कर रहे एक गलती
दरअसल, इंडक्शन खरीदते समय अधिकांश लोग एक जरूरी बात को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में परेशानी का कारण बनती है। लोग बिना पूरी जानकारी के इंडक्शन स्टोव खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि उस पर सभी तरह के बर्तन इस्तेमाल नहीं किए जा सकते। ऐसे में उन्हें नए बर्तन भी खरीदने पड़ रहा है, जिससे खर्च दोगुना हो जा रहा है। जाता है।
कौन-कौन से बर्तन कर सकते हैं इस्तेमाल
इंडक्शन स्टोव खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि वह सभी तरह के बर्तनों के साथ काम करे या नहीं। बाजार में कई ऐसे इंडक्शन उपलब्ध हैं जो केवल विशेष मैग्नेटिक बेस वाले बर्तनों पर ही काम करते हैं। यदि आपने इस बात का ध्यान नहीं रखा, तो आपका पुराना किचन सेट बेकार हो सकता है।
इंडक्शन खरीदने से पहले उसके फीचर्स को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। खासतौर पर यह सुनिश्चित करें कि वह मल्टी-कुकवेयर सपोर्ट करता हो, ताकि स्टील, आयरन और अन्य सामान्य बर्तनों का उपयोग आसानी से किया जा सके।
इससे न सिर्फ आपका पैसा बचेगा, बल्कि किचन का काम भी बिना रुकावट के चलता रहेगा। LPG संकट के इस दौर में इंडक्शन एक अच्छा विकल्प जरूर है, लेकिन सही जानकारी के साथ ही खरीदारी करना समझदारी होगी। छोटी-सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।
