यूटिलिटी

आधार से लिंक मोबाइल नंबर हो गया बंद? ऐसे करें नया नंबर अपडेट

Aadhaar mobile number update: अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप सुरक्षित और सरल तरीके से नया मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका बता रहे हैं।

Image

Aadhaar Card

Aadhaar mobile number update: भारत में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, जो हर किसी के लिए जरूरी है। आधार कार्ड पहचान, पते और विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी सर्विस को एक्सेस करने के लिए आवश्यक होता है। बैंकिंग, सरकारी योजनाएं, मोबाइल सिम एक्टिवेशन, और कई अन्य सर्विस में आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है, क्योंकि ओटीपी (OTP) के माध्यम से वेरिफिकेशन इसी नंबर पर भेजा जाता है।

ऐसे में यदि आधार से जुड़ा नंबर बंद हो जाए या सिम खो जाए तो आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराना आवश्यक हो जाता है ताकि सभी सर्विस का फायदा मिलता रहे।

मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाया है। हालांकि यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है क्योंकि इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन आवश्यक होता है। यहां हम इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

नजदीकी आधार सेंटर जाएं

  • मोबाइल नंबर अपडेट के लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrolment Centre) या आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
  • UIDAI की वेबसाइट पर "Locate Enrolment Center" सेक्शन के माध्यम से अपने क्षेत्र का निकटतम केंद्र खोज सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप 1947 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं

  • आधार कार्ड की मूल प्रति ले जाएं।
  • मोबाइल नंबर अपडेट के लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी नहीं है, लेकिन पहचान वेरिफिकेशन के लिए पैन कार्ड या वोटर आईडी साथ रखना बेहतर है।

फॉर्म भरें और बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं

केंद्र पर उपलब्ध ‘आधार अपडेट/करेक्शन फॉर्म’ भरें। इसमें नया मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें। यह फॉर्म UIDAI की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म जमा करते समय आपकी उंगलियों के निशान या आइरिस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।

शुल्क का भुगतान करें

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ₹50 शुल्क देना होता है। इसके बाद प्रक्रिया पूरी होने पर आपको एक पावती (पर्ची) मिलेगी जिसमें यूआरएन (URN - Update Request Number) होगा। इस नंबर की मदद से आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर "Check Aadhaar Update Status" सेक्शन में अपने अपडेट स्टेटस को देख सकते हैं।

कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें

  • जो नया मोबाइल नंबर आप अपडेट करवा रहे हैं, वह नंबर चालू और आपके पास होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया पूरी होने में आमतौर पर 10 से 30 दिन का समय लग सकता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article