गैस डीलर कर रहा है मनमानी? मिनटों में ऐसे दर्ज करें शिकायत

गैस सिलेंडर की कीमत, डिलीवरी चार्ज या खराब व्यवहार… कई बार गैस डीलर अपनी मनमानी करने लगता है और ग्राहक परेशान हो जाते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि ऐसी किसी भी दिक्कत की शिकायत आप मिनटों में ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि कैसे आप इनकी शिकायत कर सकते हैं?

कई बार LPG सिलेंडर की कीमत, डिलीवरी चार्ज या सर्विस को लेकर वेंडर और डिस्ट्रीब्यूटर अपनी मनमानी करने लगते हैं। कई जगहों पर होम डिलीवरी के नाम पर 20 से 50 रुपये तक वसूले जाते हैं। कुछ वेंडर तो सिलेंडर घर तक पहुंचाने से मना भी कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।

Gas Dealer

कहां करें शिकायत?

अगर वेंडर या डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी तरह की गलत वसूली, खराब व्यवहार या मनमानी करता है, तो आप उसकी शिकायत सीधे कंपनी को कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आपके पास Indane का गैस कनेक्शन है और आपको शिकायत करनी है, तो आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर या सीधे इस लिंक पर क्लिक करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं https://cx.indianoil.in/EPICIOCL/faces/GrievanceMainPage.jspx

End of Feed