यूटिलिटी

Home Loan Offers: बैंक ऑफ बड़ौदा और SBI होम लोन पर दे रहे हैं ऑफर, 31 दिसंबर तक मौका

Home Loan Offers: देश के दो बड़े सरकारी बैंक होम लोन पर 31 दिसंबर तक ऑफर पेश कर रहे हैं। अगर आप होम लेने वाले हैं, तो इन बैंकों के ऑफर का लाभ उठा सकते है। लेकिन इसके लिए अब समय सीमित बचा है। ​अगर आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो समय कम बचा है।

Image

Home Loan

Home Loan Offers: इस साल के आखिरी महीना दिसंबर के अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके खत्म होने के साथ ही नए साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी। साल के अंत तक देश के कई बैंक होम लोन, कार लोन और एफफी स्कीम को जारी रखते हैं और 31 दिसंबर तक ऑफर का लाभ उठाने का मौका ग्राहकों को देते हैं। देश के दो बड़े सरकारी बैंक होम लोन पर 31 दिसंबर तक ऑफर पेश कर रहे हैं। अगर आप होम लेने वाले हैं, तो इन बैंकों के ऑफर का लाभ उठा सकते है। लेकिन इसके लिए अब समय सीमित बचा है।

SBI होम लोन ऑफर

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) 0.17 फीसदी की प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 फीसदी की सालाना दर से होम लोन ऑफर (Home Loan) कर रहा है। SBI होम लोन के लेकर फैस्टिव ऑफर चला रहा है। इसकी शुरुआत बैंक ने दिवाली के समय की थी। अब यह ऑफर 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। इस ऑफर के जरिए बैंक होम लोन पर 65 बेसिस प्वाइंट (BPS) की छूट दे रहा है। यह छूट नियमित होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास और अपॉन घर पर लागू है।

BoB के संग फैस्टिवल की उमंग

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों के लिए 'BoB के संग फैस्टिवल की उमंग' कैंपन शुरू किया था। बैंक ऑप बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक ही वैलिड है। इस ऑफर के तहत बैंक बेहद आकर्षक दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन की पेशकश कर रहा है।

अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर से पहले ही इसके लिए आवेदन करना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन 8.40 फीसदी प्रति वर्ष की दर पर ऑफर कर रहा है। इसके लिए प्रोसेसिंग फीस जीरो है। कार लोन की ब्याज दर 8.70 फीसदी सालाना है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article