यूटिलिटी

ट्रेनिंग भी, हर महीने ₹10 हजार की कामई भी! पढ़ें सरकारी ‘सीखो कमाओ योजना’ का पूरा ब्योरा

अगर आपकी उम्र 18 से 29 साल है और मध्यप्रदेश के निवासी हैं तो आपके लिए बेस्ट मौका है। आप सरकार की ‘सीखो कमाओ योजना’ में पसंद का काम सीखने के साथ कमाई कर सकते हैं।

Image

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना

अगर आपसे कहा जाए कि काम सीखने (ट्रेनिंग) के दौरान ही हर महीने आपको ₹8,000 से ₹10,000 तक की कमाई होगी तो शायद पहली बार में आपको यकीन न हो! लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' (MMSKY) युवाओं के लिए यही अवसर लेकर आई है। 18 से 29 साल के युवा, इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराकर काम सीखने के साथ कमाई कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य मकसद प्रदेश के युवाओं को ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग g) देकर हुनरमंद बनाना और साथ ही उनका जेब खर्च/स्टाइपेंड सुनिश्चित करना है।

नए आवेदन मांगे गए: 1040 युवाओं को ट्रेनिंग के साथ रोजगार का मौका

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY) के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना के तहत कंपनियों में उपलब्ध प्रशिक्षु पदों के लिए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, विभिन्न ट्रेड में कुल 1040 प्रशिक्षु पद उपलब्ध हैं।

किन ट्रेड में कितने पद?

ट्रेडपद
अकाउंट एग्जीक्यूटिव12
सिविल इंजीनियर30
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)71
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर304
इलेक्ट्रीशियन179
एग्जीक्यूटिव एचआर10
लाइनमैन193
इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन ऑन टेक्नोलॉजी सिस्टम17
स्टेनो (अंग्रेजी)135
स्टेनो (हिंदी)89
कुल1040

कैसे करें आवेदन?

योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थी एमएमएसकेवाई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण से जुड़ी पात्रता, रिक्त पदों की जानकारी और अन्य विवरण पोर्टल पर उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

शैक्षणिक योग्यतास्टाइपेंड (प्रतिमाह)
12वीं उत्तीर्ण₹8,000
आईटीआई उत्तीर्ण₹8,500
डिप्लोमा उत्तीर्ण₹9,000
स्नातक उत्तीर्ण या उच्च₹10,000

इस योजना के फायदे

मध्यप्रदेश सरकार की सीखो कमाओ योजना की फायदे की बात करें तो इसमें युवाओं को काम सीखने के साथ प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है। इससे वे अपने खर्चें उठा सकते हैं। उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा। इसके साथ ही खुद का रोजगार शुरू करने के लिए ट्रेनिंग, मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा प्रमाण पत्र भी मिलती है। ट्रेनिंग के बाद वह एक स्किल्ड के तौर पर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article