EPF Balance: खाते में पैसे आए या नहीं? घर बैठे 2 मिनट में चेक करें अपना PF बैलेंस
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 11, 2026, 02:32 PM IST
EPF Balance: आप नौकरीपेशा हैं तो आपके जेहन में भी यह सवाल जरूर आता होगा कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में पैसे डाल रही है या नहीं। वैसे तो EPFO की ओर से आपके UAN से लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर नियमित अपडेट भेजी जाती है। हालांकि, कई बार ये अपडेट मिस भी हो जाती है।
PF बैलेंस घर बैठे करें चेक (Photo: iStock)
EPF Balance: प्रोविडेंट फंड (PF) भारत में कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बचत योजना है। इसमें नियमित रूप से कर्मचारी और नियोक्ता दोनों की ओर से पैसे जमा होते हैं। कई बार कर्मचारी यह जानना चाहते हैं कि उनके PF खाते में वास्तव में पैसे जमा हो रहे हैं या नहीं। आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका भी पीएफ कटता है तो अकाउंट में पैसा जमा होने की जानकारी चेक कर सकते हैं।
SMS और ईमेल अलर्ट्स
आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि EPFO आपके UAN से लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर पीएफ को लेकर नियमित अपडेट भेजता है। जैसे ही आपका नियोक्ता PF जमा करता है, आपको SMS या ईमेल के जरिए सूचना मिल जाती है। इससे यह पता चलता है कि हर महीने या हर योगदान की रकम सही तरीके से जमा हुई है या नहीं।
खुद चेक करें पासबुक
ऑफिशियल वेबसाइट का करें इस्तेमाल
पीएफ अकाउंट में पैसे जमा हो रहे हैं या नहीं इसे खुद भी घर बैठे चेक कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका है EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करना। अगर आपके पास Universal Account Number (UAN) है, तो आप UAN को एक्टिवेट कर सकते हैं और अपने खाते को ऑनलाइन देख सकते हैं।
इसके लिए https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर विजिट कर यूएएन और पासवर्ड के साथ लॉग-इन कर Passbook सेक्शन में जाकर नियोक्ता योगदान आदि की जानकारी देख सकते हैं। यह पासबुक आपके PF खाते की पूरी हिस्ट्री को दिखाती है।
उमंग ऐप का करें इस्तेमाल
आप फोन पर उमंग ऐप के जरिए भी पीएफ अकाउंट में पैसा जमा होने की जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको अपने फोन में उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा और सभी सरकारी सेवाओं की जानकारी के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा।
UMANG ऐप पर रजिस्टर कैसे करें
- ऐप खोलें और Register (रजिस्टर) विकल्प चुनें।
- अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरीफाई करें।
- सुरक्षित लॉगिन के लिए एक MPIN बनाएं।
- आधार लिंक करें (वैकल्पिक) और अपने प्रोफाइल डिटेल्स भरें।
- सभी जानकारी सेव करें और होम स्क्रीन पर आगे बढ़ें।
उमंग ऐप पर पीएफ बैलेंस
- अब सर्च आइकन पर EPFO टाइप कर सर्च करें।
- अब View Passbook पर टैप करना होगा।
- अब अपना UAN एंटर कर सबमिट करना होगा।
- ऐसा करने के साथ ही आप पीएफ अकाउंट को लेकर बैंलेस और ट्रांजैक्शन की डिटेल्स अपने फोन की स्क्रीन पर पा सकते हैं।
