यूटिलिटी

Chhath Puja Special Train: इन 10 जोन में चल रही हैं सबसे ज्यादा ट्रेनें, ट्रैक पर हैं 12,000 से अधिक ट्रेन, देखें लिस्ट

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों का दौरा किया और त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों से सीधा संवाद भी किया और व्यवस्था की समीक्षा की।

Image

सांकेतिक फोटो (PTI)

Photo : PTI

दिवाली के छठ पूजा के खास मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने और उन्हें सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इस साल रेलवे ने 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जबकि 2024 में यह संख्या 7,724 थी। इनमें आरक्षित और अनारक्षितदोनों प्रकार की ट्रेनें शामिल हैं।

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों का दौरा किया और त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों से सीधा संवाद भी किया और व्यवस्था की समीक्षा की।

भारतीय रेलवे की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 2025

भारतीय रेलवे ने कहा कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को समय पर और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए सबसे ज्यादा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने वाले टॉप 10 रेलवे जोन

रैंकरेलवे जोनस्पेशल ट्रेनों की संख्या
1️⃣सेंट्रल रेलवे (Central Railway)1,998
2️⃣नॉर्दर्न रेलवे (Northern Railway)1,919
3️⃣वेस्टर्न रेलवे (Western Railway)1,501
4️⃣नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (North Western Railway)1,217
5️⃣ईस्ट सेंट्रल रेलवे (East Central Railway)1,217
6️⃣साउथ सेंट्रल रेलवे (South Central Railway)973
7️⃣साउदर्न रेलवे (Southern Railway)527
8️⃣नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (North Eastern Railway)442
9️⃣नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (North Central Railway)438
🔟नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (Northeast Frontier Railway)427

इसके अलावा, ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने भी 367 विशेष ट्रेनें चलाई हैं ताकि पूर्वी भारत के यात्रियों को त्योहारों के दौरान यात्रा में कोई असुविधा न हो।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article