LPG cylinder Biometric Aadhaar Authentication: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया आसान बनाई है। अब उपभोक्ता घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन से फ्री में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण या ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। यह सुविधा समय बचाती है और एलपीजी कनेक्शन से जुड़े विवरणों को ऑनलाइन सुरक्षित रूप से अपडेट करना सरल बनाती है।
LPG cylinder Biometric Aadhaar Authentication : एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अब आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब उपभोक्ता घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन से फ्री में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (Authentication)/ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कर सकते हैं।
अब घर बैठे होगा आधार प्रमाणीकरण
पहले उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए वितरण केंद्र या एजेंसी पर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध है। मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, उपभोक्ताओं को सिर्फ अपने फोन से कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे और उनका प्रमाणीकरण तुरंत पूरा हो जाएगा।
प्रमाणीकरण कैसे करें?
सबसे पहले उपभोक्ता दिए गए QR कोड को स्कैन करें या वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html पर जाएं।
इसके बाद अपनी तेल विपणन कंपनी का एप डाउनलोड करें — जैसे IndianOil One, HP Pay या BharatGas एप।
फिर ‘Aadhaar FaceRD’ एप को भी डाउनलोड करें।
कंपनी एप में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए Aadhaar FaceRD एप से अपने चेहरे का स्कैन करें।
स्कैन पूरा होते ही बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (Authentication) या ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एलपीजी बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण हुआ आसान
उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए खास ध्यान दें
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को प्रति वर्ष ₹300 की लक्षित सब्सिडी (Targeted Subsidy) मिलती है, उनके लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण/ई-केवाईसी अनिवार्य है।
अगर लाभार्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाएगा।
इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं ने पहले ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें भी जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए ताकि गैस सब्सिडी जारी रह सके।
हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी मदद
अगर प्रमाणीकरण के दौरान किसी उपभोक्ता को कोई समस्या आती है, तो वे अपने एलपीजी वितरक से संपर्क कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार का उद्देश्य
इस कदम का मुख्य उद्देश्य LPG वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाना और सब्सिडी को सही लाभार्थियों तक पहुंचाना है। डिजिटल माध्यम से यह प्रक्रिया न सिर्फ समय बचाएगी बल्कि उपभोक्ताओं को सुविधा भी देगी।
रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें