Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसर चरण की 11 नंवबर को होगी। इस बार चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव को बेहतर तरीके से कराने के लिए कई बदलाव किए हैं। इस बार बिहार चुनाव में एक बुथ पर 1200 वोटर्स को ही वोट डालेंगे। इसके चलते कई लोगों के बूथ बदल सकते हैं। अगर आप वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी आपका पोलिंग बूथ कौन होगा? हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने वोटर आईडी या QR कोड के जरिये अपना पोलिंग बूथ चंद सेकेंड में पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस।
ऑनलाइन ऐसे पता करें पोलिंग बूथ
- चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर लॉग इन करें।
- इसके बाद वोटर आईडी कार्ड से 10 डिजिट का नंबर डालें और राज्य ‘बिहार’ को सेलेक्ट करें।
- स्क्रीन पर कैप्चा वेरिफाई करने का ऑप्शन आएगा। कैप्चा भरकर ‘सर्च’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर बूथ नंबर, नाम, पता, विधानसभा क्षेत्र का नाम दिखेगा।
- आपको सभी पर्सनल डिटेल्स (जैसे कि नाम, उम्र, पता) मैच कर पोलिंग बूथ की जानकारी मिल जाएगी।
- आप अपना इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र (ई-ईपीआईसी) डाउनलोड या फिर प्रिंट आउट कर सकते हैं।
मोबाइल से ऐसे पाएं अपने पोलिंग बूथ की जानकारी
- मतदाता अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से भी मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर आपको ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, तो आप अपने जिले के निर्वाचन कार्यालय जाकर सहायता ले सकते हैं। यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जो इंटरनेट का कम उपयोग करते हैं।
- पहली बार वोट देने वाले अपने मोबाइल नंबर या EPIC (वोटर आईडी नंबर) के जरिए बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करें।
QR कोड से भी दी जा रही जानकारी
बिहार के कई जिलों में सार्वजनिक स्थानों और मतदान केंद्रों पर QR कोड लगाए गए हैं। आप अपने मोबाइल से इस कोड को स्कैन करके तुरंत अपना बूथ पता कर सकते हैं।
7 करोड़ से अधिक मतदाता वोट करेंगे
आपको बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में करीब 7.42 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। इस बार 14 लाख नए वोटर मतदान करने वाले हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही वोटिंग वैलिड होती है। बिहार चुनाव के पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण में करीब 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं हैं।
