यूटिलिटी

आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो परेशान क्यों हैं, जानिए नया नंबर जोड़ने का आसान तरीका

अगर आपका आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। UIDAI ने मोबाइल नंबर अपडेट या नया नंबर जोड़ने की प्रक्रिया बेहद आसान है। सही मोबाइल नंबर जुड़ा होना जरूरी है क्योंकि OTP वेरिफिकेशन, बैंकिंग, पैन लिंकिंग और सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए यह अनिवार्य है। आइए तरीका जानते हैं...

Image

Aadhaar Card Mobile Number Update (Image: Shutterstock)

Aadhaar Card Mobile Number Update: अगर आपका आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर अब चालू नहीं है या बंद हो गया है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने मोबाइल नंबर अपडेट या नया नंबर जोड़ने की प्रक्रिया बहुत आसान बना दी है। अब आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस जाकर कुछ मिनटों में ही अपना नया मोबाइल नंबर जोड़ सकते हैं।

आधार में नया मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया

  • नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं- आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता पता कर सकते हैं।
  • आधार अपडेट फॉर्म भरें- फॉर्म में अपना 12 अंकों का आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन- आपकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन किया जाएगा।
  • अपडेट शुल्क जमा करें- मोबाइल नंबर अपडेट के लिए 75 रुपये का मामूली शुल्क देना होता है।
  • अपडेट की रसीद लें- आपको एक URN (Update Request Number) दिया जाएगा, जिससे आप अपडेट की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

ऑनलाइन यह प्रक्रिया क्यों नहीं होती?

मोबाइल नंबर को ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता क्योंकि यह आधार से जुड़े OTP वेरिफिकेशन पर निर्भर करता है। यदि पुराना नंबर बंद है, तो वेरिफिकेशन संभव नहीं होता, इसलिए ऑफलाइन प्रक्रिया ही एकमात्र विकल्प है।

अपडेट होने में कितना समय लगता है?

आम तौर पर नया मोबाइल नंबर 5 से 10 कार्यदिवसों में आपके आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाता है। अपडेट पूरा होने के बाद आप इसे UIDAI पोर्टल या mAadhaar ऐप में वेरिफाई कर सकते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article