यूटिलिटी

Aadhaar Update: अब मार्च तक फ्री में अपडेट करा सकेंगे आधार, UADAI ने बढ़ा दी डेडलाइन

Free Aadhaar Update Deadline: आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा 14 दिसंबर 2023 तक थी। हालांकि, संबंधित अधिकारियों ने इसे 3 महीने से अधिक समय तक बढ़ा दिया है।

Image

Aadhaar Update

Photo : iStock

MyAadhaar पोर्टल पर आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है, ताकी इसके जरिए होने वाले धोखाधड़ी को रोका जा सके। पहले आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा 14 दिसंबर 2023 तक थी। हालांकि, संबंधित अधिकारियों ने इसे 3 महीने से अधिक समय तक बढ़ा दिया है। अब आधार को फ्री में अपडेट करने की नई डेडलाइन 14 मार्च 2024 है।

ऑनलाइन फ्री में होगा अपडेट

हालांकि, लोगों को पता होना चाहिए कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। फ्री में आधार को अपडेट करने की सुविधा अब 15.12.2023 से 14.03.2024 तक जारी रहेगी। कोई भी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ up पर myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार को अपडेट करा सकता है।

UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। आधार की नियामक संस्था ने मुफ्त आधार अपडेट के लिए 14 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया है। आप आसानी से अपने आधार की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

अपडेट करवा सकते हैं ये डिटेल्स

कोई भी अपनी डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करवा सकता है। लेकिन जो लोग अपनी फोटो, आईरिस या अन्य बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करना चाहते हैं, उन्हें आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा और लागू शुल्क का भुगतान करना होगा।

आप अपने आधार डिटेल्स ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं अपडेट

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने आधार नंबर और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें। ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • उसके बाद, डॉक्यूमेंट अपडेट सेक्शन पर जाएं और डिटेल्स की जांच करें।
  • यदि कुछ भी गलत है, तो ड्रॉप-डाउन मेनू से आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स का चयन करें और निर्देश के अनुसार आवश्यक दस्तावेज के स्कैन अपलोड करें।
  • आखिर में सबमिट आइकन पर क्लिक करें। यदि डिटेल्स सही हैं, तो कोई "मैं सत्यापित करता हूं कि उपरोक्त विवरण सही हैं" विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपको SMS के जरिए एक सेवा अनुरोध संख्या (SRN) प्राप्त होगी। इसे नोट कर लें और ट्रैकिंग के लिए इसका उपयोग करें।
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article