यूटिलिटी

आज से देश में दौड़ेंगी 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, आधुनिक सुविधाओं से होंगी लैस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 18 जनवरी को देश को पांच नई Amrit Bharat Express ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। Amrit Bharat Express में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली बर्थ, मॉड्यूलर टॉयलेट, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी निगरानी और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

Image

Amrit Bharat Express/Photo-X/RailMinIndia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 18 जनवरी को देश को पांच नई Amrit Bharat Express ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। ये सभी ट्रेनें आधुनिक LHB रेक पर आधारित हैं और इनमें एडवांस्ड पुश-पुल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर रफ्तार, स्मूद संचालन और यात्रियों को अधिक आराम मिलेगा। यह नॉन-एसी ट्रेनें आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस हैं।

Amrit Bharat Express की खास सुविधाएं

Amrit Bharat Express में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली बर्थ, मॉड्यूलर टॉयलेट, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी निगरानी और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

पीएम मोदी का असम दौरा: 2 ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी असम के कलियाबोर दौरे के दौरान दो नई Amrit Bharat Express ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे।

1. गुवाहाटी (कामाख्या)- रोहतक Amrit Bharat Express

यह ट्रेन असम के कामरूप, बारपेटा, बोंगाईगांव और कोकराझार जिलों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों को जोड़ते हुए रोहतक तक पहुंचेगी।

2. डिब्रूगढ़- लखनऊ (गोमती नगर) Amrit Bharat Express

इस ट्रेन से नागालैंड, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। यह सेवा पूर्वोत्तर से उत्तर भारत के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।

पश्चिम बंगाल में 3 नई ट्रेनों का शुभारंभ

असम के बाद प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में तीन और Amrit Bharat Express ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

3. कोलकाता (हावड़ा)- आनंद विहार टर्मिनल Amrit Bharat Express

यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक चलेगी, जिससे पूर्वी भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच आवागमन आसान होगा।

4. कोलकाता (सियालदह)- बनारस Amrit Bharat Express

यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों को जोड़ते हुए बनारस तक जाएगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी।

5. कोलकाता (सांतरागाछी)- तांबरम Amrit Bharat Express

यह लंबी दूरी की ट्रेन पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई जिलों को जोड़ते हुए चेन्नई के तांबरम तक पहुंचेगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article