VIDEO: मोहल्ले में सांप का 'आतंक', नजारा देख कांप गए लोग, घरों में घुसने में कांपने लगी रूह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 02:45 PM IST

Snake Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित अशोक विहार आवास कॉलोनी में इन दिन दहशत का माहौल है। क्योंकि, यहां निर्माणाधीन मकान से लगातार सांप निकल रहे हैं। इस खौफनाक नजारे को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं।

Snake Video: सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। ऐसे में जब कभी किसी का सामना सांप से होता है, तो लोग दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। अब जरा सोचिए, अगर किसी कॉलोनी, मोहल्ले या फिर घर में केवल सांप ही सांप नजए आए तो लोगों की क्या हालत होगी? जाहिर सी बात है डर के कारण किसी भी हालत खराब हो जाएगी और लोग वहां से भागने लगेंगे। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अशोक विहार आवास कॉलोनी में हर तरफ सांप ही साफ दिखाई दे रहा है। आलम ये है कि लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान से अब तक 50 से ज्यादा सांप निकल चुके हैं, जिसके कारण लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वीडियो में देखें किस तरह का माहौल है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!