UPSC टॉपर रह चुकी टीना डाबी दूसरी शादी करने जा रही हैं। उनकी पहली शादी अतहर आमिर खान से हुई थी। अतहर आमिर खान फिलहाल श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन के कमिश्नर और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ हैं। उनसे तलाक के 7 महीने बाद अब टीना ने जिंदगी में आगे कदम बढ़ाने का फैसला कर लिया है। वह आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं जो राजस्थान आर्कियोलॉजी एण्ड म्यूजियम डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं। टीना की इस शादी की चर्चा तब शुरू हुई जब उन्होंने सोशल मीडिया पर 2013 बैच के IAS अफसर प्रदीप के साथ तस्वीर शेयर करके लिखा - वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो. वहीं हैशटैग में लिखा है फियांसे। बता दें कि प्रदीप उम्र में टीना से 13 साल बड़े हैं।
End of Article
