मिसाल: कटे हुए हैं दोनों हाथ, फिर भी लिखाई ऐसी देखकर हर कोई रह जाता है दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 06:08 PM IST

Female Teacher Viral Video: टीचर्स डे पर एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके दोनों हाथ नहीं हैं। इसके बावजूद वो इस तरह लिखती हैं जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है।

Female Teacher Viral Video: कहते हैं किसी चीज को दिल से पाने की कोशिश करो तो पूरी कायनात उससे मिलाने की कोशिश में जुट जाती है। एक महिला टीचर ने कुछ ऐसा ही कमाल किया, जो  लाखों-करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। दरअसल, जम्मू की रहने वाली महिला टीचर शालू के दोनों हाथ नहीं हैं। करंट लगने के कारण उनके दोनों हाथ काटने पड़े थे। लेकिन, इसके बावजूद शाली कभी हार नहीं मानी। हाथ नहीं होने के बावजूद उनकी लिखाई देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वर्तमान में वो जम्मू के एक कॉलेज में कम्प्यूटर की शिक्षिका हैं। टीचर्स डे पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!