VIDEO: बिहार के वायरल ब्वॉय सोनू का सपना होगा साकार, अब इस स्कूल में करेगा पढ़ाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 11:42 AM IST

Viral Boy Sonu: बिहार का वायरल ब्वॉय सोनू एक बार फिर सुर्खियों में है। अब वो देहरादून में पढ़ाई करेगा। बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने अपने ही स्कूल में सोनू को 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है।

Viral Boy Sonu:  बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला सोनू पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में है। जब से सीएम नीतीश कुमार के साथ उसका वीडियो वायरल हुआ है तब से हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है। क्योंकि, वह पढ़ना चाहता है और जीवन में बड़ा होकर IAS बनना चाहता है। अब उसका सपना साकार करेंगे बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा, जिन्हों ने उसे अपने घर बुलाया और अपने ही स्कूल में 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। दरअसल, सोनू ने नीतीश कुमार के सामने अच्छी शिक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद कई लोग उसकी मदद करने के लिए आगे आए। इस लिस्ट में अब आरके सिन्हा का भी नाम जुड़ गया है। देखें वीडियो... 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!