बिहार: प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी, दुल्हन के साथ करने लगा ऐसी हरकत, घरवालों ने घसीट-घसीटकर पीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 05:49 PM IST

Boyfriend Attending Girlfriend Marriage: दूल्हे के साामने ही प्रेमी सिंदूर लेकर प्रेमिका की मांग भरने की कोशिश करने लगा। इस दौरान लड़की के परिजनों ने प्रेमी को रोक लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी ने आरोप लगाया कि खुद उसकी प्रेमिका ने उसे बुलाया था और सिंदूर भरने के लिए कहा था।

Boyfriend Attending Girlfriend Marriage: बिहार के नालंदा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक लड़का अपनी प्रेमिका की शादी में अचानक पहुंच गया। इसके बाद वह दूल्हे के साामने ही सिंदूर लेकर प्रेमिका की मांग भरने की कोशिश करने लगा। इस दौरान लड़की के परिजनों ने प्रेमी को रोक लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं इस मामले पर प्रेमी ने आरोप लगाया कि खुद उसकी प्रेमिका ने उसे बुलाया था और सिंदूर भरने के लिए कहा था। अब मामला थाने तक पहुंच गया है। देखिए ये वीडियो

गांव के ही लड़के ने दुल्हन को पहनाई जयमाला

जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का रहने वाला मुकेश पिछले एक साल से गांव की ही एक लड़की से बेपनाह मोहब्बत करता था। मुकेश के अनुसार, जैसे ही दोनों के प्यार की बात लड़की के घरवालों को पता चली तो उन्होंने जबरदस्ती लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद मंगलवार की लड़की की बारात आई। जब जयमाला की रस्म निभाई जानी थी, तभी अचानक से मुकेश अपने हाथ में जयमाला और सिंदूर लेकर स्टेज पर चढ़ गया। इसके बाद उसने सबके सामने दुल्‍हन बनी अपनी प्रेमिका को वरमाला पहना दिया। सिर्फ यही नहीं मुकेश ने दूल्हे के सामने दुल्‍हन की मांग में सिंदूर भरने की भी कोशिश की। हालांकि तब तक वहां मौजूद लोगों ने मुकेश को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं यह सबकुछ देखकर दूल्‍हे ने लड़की से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!