Ajab Gajab: डिलीवरी के बाद यहां गर्भनाल को चटकारे लेकर खाती है महिलाएं, कारण जान चौंक जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 03:29 PM IST

Chinese Weird Tradition: चीन में जानवरों को भी मारकर खाने का प्रचलन है। लेकिन, यहां की महिलाएं गर्भनाल तक को खा जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे खाने से वो जवान रहती हैं।

Ajab Gajab: डिलीवरी के बाद यहां गर्भनाल को चटकारे लेकर खाती है महिलाएं, कारण जान चौंक जाएंगे आप

Weird Facts Of Placenta: ये दुनिया अजीबोगरीब (Weird World) रहस्यों से भरी हुई है। यहां ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं,  जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। इतना ही नहीं यहां कई ऐसी अजीबोगरीब परंपराएं निभाई जाती है, जो लोगों को हैरान कर देती है। कुछ पर तो लोगों को यकीन नहीं होते रहता है। आज हम आपको एक ऐसी ही परंपरा (Weird Tradition) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर एक पल के लिए आपको रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे। किसी भी महिला के लिए सबसे खुशी का पल वह होता है, जब वो मां बनती है। लेकिन, अगर आप से कहा जाए कि एक ऐसी जगह है जहां महिला बच्चे के जन्म के बाद गर्भनाल यानी प्लेसेंटा को खा जाती है, तो आप का क्या रिएक्शन होगा? जाहिर सी बात है आपके रोंगटे खड़े जाएंगे। इतना ही नहीं आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा? तो चलिए, आज हम आपको इस सच्चा से रू-ब-रू कराते हैं।

वैसे तो दुनियाभर में कई तरह की अजीबोगरीब परंपराएं (Weird Tradition In The World) निभाई जाती हैं। हमारे देश में भी कई जगहों पर आज भी ऐसी पुरानी परंपरा निभाई जाती है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। लेकिन, चीन में गर्भनाल खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। खाने-पीने को लेकर चीन वैसे ही बदनाम है। क्योंकि, यहां कुत्ते से लेकर कई जानवरों को मारकर लोग बड़े चाऊ से खा जाते हैं। लेकिन, यहां की महिला डिलीवरी के बाद गर्भनाल तक खा जाती हैं। हैरानी की बात ये है यहां के पुरुष भी गर्भनाल खाने में पीछे नहीं हैं।

अजीबोगरीब कारण

कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में लोगों का मानना है कि गर्भनाल खाने से डिलीवरी के बाद महिलाओं को तनाव महसूस नहीं होता। इतना ही नहीं खूबसूरत और जवान दिखने के लिए भी महिला खुद की गर्भनाल खा जाती हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि विगत 1500 साल से यह परंपरा चली आ रही है। हालांकि, मेडिकल साइंस में इसे लेकर कोई दावा नहीं किया गया। टेक्सास यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने इसे खाने के नुकसानों के बारे में जरूर बताया है। कहा गया है कि गर्भनाल खाने से वायरस हो सकता है। क्योंकि, बच्चे तक पोषण प्लेसेंटा से फिल्टर होकर पहुंचती है। लिहाजा, इसमें कई खतरनाक बैक्टिरिया और वायरस छिपे हो सकते हैं। जिससे बीमारियों हो सकती हैं।   

गर्भनाल को लेकर अलग-अलग मान्यताएं

इतना ही नहीं चीन के पुरुषों का मानना है कि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जिसके कारण वो इसे खाते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो इसे सूप बनाकर भी पीते हैं। इसके अलावा चीन में गर्भनाल को दवाओं की तरह भारी कीमत पर भी बेचा जाता है। हॉस्पिटल से इसकी काफी चोरी भी होती है। नपुंसकता के इलाज में भी चीन के लोग इसे काफी असरदार मानते हैं। गौरतलब है कि चीन के अलावा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गर्भनाल को लेकर कई और मान्यताएं भी हैं। जापान के लोग  लाख के डिब्बे में गर्भनाल को संभाल कर हमेशा के लिए रखते हैं। नाइजीरिया और घाना जैसे देशों में पेड़ के नीचे गर्भनाल को दफनाया जाता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!