OMG: एक ऐसा देश, जहां इंसानों से ज्यादा भेड़ हैं, जानें यहां के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 05:59 PM IST

New Zealand Weird Facts: न्यूजीलैंड भले ही एक छोटा देश है। लेकिन, वहां ऐसी-ऐसी चीजें है जिसकी दुनियाभर में चर्चाएं होती है। न्यूजीलैंड में ज्यादातर लोग यूरोप से आकर बसे हैं।

OMG: एक ऐसा देश, जहां इंसानों से ज्यादा भेड़ हैं, जानें यहां के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

New zealand Amazing And Weird Facts: ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिसके बारे में कई बार आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वहीं, कुछ सच्चाइयों के बारे में जानकर तो लोग दंग रह जाते हैं। इस दुनिया में कई देश हैं और हर देश में कई खूबियां हैं, तो कई कमी भी है। लेकिन, आज तक कभी ये सुना है कि किसी देश में इंसान से ज्यादा भेड़ों की संख्या है। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, इस दुनिया में न्यूजीलैंड इकलौता ऐसा देश है जहां इंसान से ज्यादा भेड़ों की आबादी है। तो आइए, जानते हैं यहां के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

- न्यूजीलैंड की गिनती सबसे खूबसूरत देशों में होती है। यहां की आबादी तकरीबन 48 लाख है। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि यहां इंसानों की आबादी से ज्यादा भेड़ों की संख्या है। कहा जाता है कि न्यूजीलैंड में एक आदमी के मुकाबले 9 से 10 भेड़ हैं। 

- न्यूजीलैंड इकलौता ऐसा देश हैं, जहां सबसे ज्यादा महिलाओं को इज्जत दी जाती है। एक सर्वे के मुताबिक, यहां की महिलाएं सबसे सुखी महिलाएं होती है। इतना ही न्यूजीलैंड पहला देश है, जहां महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिला था। यहां 1893 से महिलाएं वोटिंग कर रही हैं।

- न्यूजीलैंड में अगर आप कोई बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, तो महज एक दिन में ही सारा पेपर वर्क हो जाता है। मसलन ये कि आप 24 घंटे या उसके भीतर अपना काम शुरू कर सकते हैं।

- न्यूजीलैंड में ही पहली किन्नर महिला सांसद बनी थी। जॉर्जिना बेयर दुनिया की पहली किन्नर महिला हैं, जो सांसद बनी थी। 1999 में वह संसद पहुंची थीं।

- दुनिया का इकलौता देश न्यूजीलैंड है, जहां एक भी सांप नहीं है। घने जंगलों के बावजूद यहां सांप नहीं पाए जाते हैं। अगर कभी कोई सांप दिख भी जाता है, तो उसे पुलिस के हवाले कर देता है।

- यहां पुरुष और महिला की सैलरी के बीच महज पांच प्रतिशत का फर्क है, जो कि दुनिया में सबसे कम है।

- यहां एक साल में एक आदमी के लिए 100 किलो मक्खन और 65 किलो चीज का उत्पादन होता है। 

- आज भी न्यूजीलैंड की रानी एलिजाबेथ को ही माना जाता है। हालांकि, अब यह केवल नाम की ही रानी हैं।

- न्यूजीलैंड में पाई जाने वाली इल मछली 80 साल तक जिंदा रहती हैं। इस मछली की खासियत ये है कि वह जीवन में एक ही बार प्रजनन करती है, वो भी अंतिम समय में।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!