VIDEO: पहले कर्मचारी को ठोका, फिर आंटी को पटका, पेट्रोल पंप पर 'पापा की परी' ने मचाया गदर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 12:36 PM IST

Viral Video: पेट्रोल पंप पर एक लड़की ने कुछ ही पल में पूरा माहौल बदल दिया। स्कूटी से पहले कर्मचारी को ठोका, फिर एक महिला को गिराया। इसके बाद पेट्रोल पंप से जा टकराई।

VIDEO: पहले कर्मचारी को ठोका, फिर आंटी को पटका, पेट्रोल पंप पर 'पापा की परी' ने मचाया गदर

Funny Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वायरल वीडियो में एक 'पापा की परी' ने पेट्रोल पंप पर गदर मचा दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में तो पहले सबकुछ सामान्य लगता है। फिर अचानक 'पापा की परी' ने पूरा माहौल ही बदल दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं एक आंटी पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल डलवा रही हैं। तभी एक लड़की अपने पापा के साथ वहां पहुंचती है। हालांकि, लड़की स्कूटी को संभाल रही है जबकि पीछे उसके पाप भी खड़े हैं। अचानक लड़की स्कूटी लेकर आगे बढ़ती है और उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। पहले तो लड़की पेट्रोल पंप कर्मचारी को ठोकती है। इसके बाद आंटी को पटक देती है और फिर स्कूटी पेट्रोल पंप से जा टकराता है। इस नजारे को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। देखें वीडियो...

पापा की परी ने माहौल बना दिया

वीडियो (Funny Video) देखकर आपको अंदाज लग गया होगा किस तरह सेकेंड में पूरा माहौल बदल गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ यूजर ने जमकर मजे भी लिए हैं। वहीं, वीडियो देखकर कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ जमकर मजे ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राया है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!