Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं 16 जानवर, आपको कितने दिख रहे हैं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 10:46 AM IST

Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें लोगों से एक से एक मजेदार चैलेंज दिया जा रहा है।

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं 16 जानवर, आपको कितने दिख रहे हैं?

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें काफी शेयर हो रही हैं। ये तस्वीरें लोगों को कन्फ्यूज करने वाली होती हैं। हालांकि, यूजर्स भी इन तस्वीरों में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और चैलेंज को स्वीकार कर रहे हैं। क्योंकि, इस तरह की तस्वीरें आपकी सोच, नजरों को परखती है। इसी कड़ी में एक और तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों से इस तस्वीर में जानवरों को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, लोग सही-सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। 

अगर आपको भी चैलेंज लेना अच्छा लगता है, तो आपके लिए यह तस्वीर परफेक्ट है। इस तस्वीर में 16 से अधिक जानवर छिपे हैं, जिन्हें लोगों को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। पहली नजर में आपको भी ये तस्वीर मजेदार लग रही होगी। कुछ जानवर आपको सीधे-सीधे दिख रहे होंगे। लेकिन, जब गौर करें तो हर तरफ जानवर नजर आएंगे। चार पांच पशु-पक्षी को तो आप आसानी से ढूंढ लेंगे, लेकिन 16 जानवरों को ढूंढना कठिन है। तो आप भी अपनी नजर और दिमाग को दौड़ाएं और जानवरों को ढूंढने की कोशिश करें। देखते हैं आप कितनी देर में कितने जानवरों को ढूंढ पाते हैं। 

Can You Find 16 Animals In Optical Illusion Viral Photo

तस्वीर ने लोगों को किया कन्फ्यूज

आखिर इस तस्वीर में आप कितने जानवरों को ढूंढ पाएं। हो सकता है किसी ने सभी जानवरों को ढूंढ लिया हो, जबकि कुछ लोग अब भी माथापच्ची कर रहे हों। अगर आप सभी जानवरों को नहीं ढूंढ पाएं हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं। दूसरी तस्वीर देखने के बाद आपकी सारी परेशानी दूर हो गई होगी और सभी जानवर दिख गए होंगे। इस तस्वीर को यूएस प्रिंटमेकर्स क्यूरियर और इवेस ने 1872 में बनाया था। इस तस्वीर में लोमड़ी, भेड़ के बच्चे, कबूतर समेत कई पशु-पक्षी छिपे हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!