यूक्रेन की इस महिला को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं दुनियाभर के पुरुष! खुद बताई आपबीती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 05:11 PM IST

Ukrainian influencer Louisa Khovanski: इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन फॉलोवर्स वाली यूक्रेन की इंफ्लूएंसर लुइसा खोवांस्की ने दावा किया है कि उनके जिस्म को देखकर दुनियाभर के पुरुष उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

यूक्रेन की इस महिला को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं दुनियाभर के पुरुष! खुद बताई आपबीती
Photo Credit: Instagram

Ukrainian influencer Louisa Khovanski: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले काफी समय से युद्ध चल रहा है। अभी भी हजारों लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस बीच यूक्रेन की एक महिला इंफ्लूएंसर ने दावा किया है कि युद्ध के नाम पर दुनियाभर के हजारों पुरुष उन्हें अपने जाल में फंसाना चाहते हैं। 'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन फॉलोवर्स वाली यूक्रेन की इंफ्लूएंसर लुइसा खोवांस्की ने दावा किया है कि उनके जिस्म को देखकर दुनियाभर के पुरुष उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

लुइसा यूक्रेन की राजधानी कीव में रहती हैं। उन्होंने दावा किया है कि दुनिया के अलग-अलग देशों के हजारों पुरुषों ने उन्हें युद्ध क्षेत्र से निकालने के नाम पर अपने साथ रहने का प्रस्ताव दिया है। इसे अलावा हजारों पुरुषों ने तो उन्हें शादी का ही प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, वह इन सबसे दुखी हैं। क्योंकि वो सारे पुरुष युद्ध के नाम पर उन्हें फंसाना चाहते हैं। महिला कहती हैं कि ये सारे पुरुष उनके शारीरिक अंगों की बनावट और उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। उन्हें यूक्रेन छोड़ने के लिए हजारों विवाह प्रस्ताव मिले हैं।

हजारों पुरुषों ने की कमरे की पेशकश

लुइसा बताती हैं कि यूक्रेम पर रूस के हमले के बाद हजारों पुरुषों ने उनके लिए सुरक्षा की पेशकश की है। हालांकि, वो सारे लोग उनके करीब आने का बहाना चाहते हैं। लुइसा कहती हैं कि मेरे फैंस जानते हैं कि ये सारे लोग क्यों मेरे दीवाने हैं। लुइसा कहती हैं कि कई लोगों ने उन्हें अपने घर में रहने की पेशकश की है। वह चाहते हैं कि सुरक्षा के बदले उनके साथ सोऊं। लुइसा ने कहा कि उनकी शारीरिक बनावट विभिन्न देशों के पुरुषों का ध्यान आकर्षित करते हैं। कई लोगों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को एक अवसर के रूप में देखा है।

लुइसा बताती हैं कि दुनिया के कई पुरुष यूक्रेन छोड़ने के लिए उनसे शादी की बात करते हैं। इसके अलावा कई लोगों ने उन्हें ठहरने के लिए अपने कमरे की पेशकश की। हालांकि, लुइसा को किसी का प्रस्ताव पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान यूक्रेन में रहने की जगह उन लोगों के प्रस्ताव को स्वीकार करना उनके लिए अधिक खतरनाक है। लुइसा ने कहा कि मैंने युद्ध के दौरान भी यूक्रेन में ही रहने का फैसला किया है। वह सभी प्रस्तावों को ठुकरा चुकी हैं। लुइसा कहती हैं कि कट्टरवादी युद्ध को यौन रूप से भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!