Australia में भारतीय बहनों ने जीता दिल, 193 देशों के राष्ट्रगान गाकर बनाया रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2021, 10:02 AM IST

आस्ट्रेलिया में केरल की दो बहनों ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो आश्चर्यचकित करता है। दोनों बहनों ने 193 देशों के राष्ट्रगान गाकर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है।

Australia में भारतीय बहनों ने जीता दिल, 193 देशों के राष्ट्रगान गाकर बनाया रिकॉर्ड

तिरुवनंतपुरम: केरल की दो बहनों, 21 वर्षीय टेरेसा और 18 वर्षीय एग्नेस ने 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस पर 193 देशों के राष्ट्रगान गाकर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली बहनों ने ब्रिस्बेन में सेंट जॉन्स कैथ्रेडल से राष्ट्रगान गाया और ऑस्ट्रेलियाई बुक ऑफ रिकॉर्डस में एंट्री कर और यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम से एक प्रमाण पत्र जीता।

केरल की रहने वाली हैं दोनों बहनें

केरल में अलाप्पुझा जिले के चेरथला तालुक के थायकाट्टुसरी की रहने वाली बहनें अपने माता-पिता जॉय के मैथ्यू और मां जैकीलिन जॉय के साथ 2008 से ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं, जो एक नर्स हैं। लड़कियों ने कहा कि उनके पिता जॉय के मैथ्यू जो मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे, इस उद्यम के लिए एक प्रमुख प्रेरणा रहे हैं।

कई दूतावासों से किया संपर्क

टेरेसा ने केरल के मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, 'हमारे पिता ने प्रत्येक देश के राष्ट्रगान का सही संस्करण प्राप्त करने के लिए कई दूतावासों से संपर्क किया और विभिन्न देशों के शिक्षकों से भी संपर्क किया ताकि हमें गान का सही उच्चारण प्राप्त करने में मदद मिल सके।' जहां टेरेसा क्वींसलैंड में ग्रिफिथ विश्वविद्यालय में अपराध विज्ञान और मनोविज्ञान के तीसरे वर्ष के छात्र हैं, वहीं एग्नेस कैलामावाले कम्युनिटी कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। टेरेसा और एग्नेस ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने से पहले अलाप्पुझा जिले के थायकट्टुसेरी में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!