3 दिन पत्नी, 3 दिन प्रेमिका के साथ और एक दिन छुट्टी पर रहेगा यह शख्स, जानिए बटवारे की अनूठी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2021, 08:04 AM IST

झारखंड के रांची से एक अनूठा मामला सामने आया है जहां एक शादीशुदा शख्स का बंटवारा हुआ है। यह शख्स अब अपनी प्रेमिका तथा पत्नी दोनों के साथ रह सकेगा।

3 दिन पत्नी, 3 दिन प्रेमिका के साथ और एक दिन छुट्टी पर रहेगा यह शख्स, जानिए बटवारे की अनूठी कहानी

रांची: आपने पति के बंटवारे की स्टोरी या तो फिल्मों में देखी होगी या फिर कहानियों में सुनी होगी, लेकिन यहां हम आपको हकीकत में एक ऐसी स्टोरी बता रहे हैं जो पति के बंटवारे से संबंधित है और रोचक तथा अनूठी भी है। यह एक ऐसा बंटवारा हुआ जहां पत्नी और प्रेमिका के साथ रहने के अलावा पति को हफ्ते में एक दिन ऐसा भी मिला जब वह अपनी मर्जी की जिंदगी जी सके, दूसरे शब्दों में कहें तो वह एक दिन छुट्टी ले सकेगा।

रांची का है मामला
मामला झारखंड की राजधानी रांची का है जहां इस अनूठे मामले में एक प्रेमिका तथा एक प्रेमिका ने मिलकर शादीशुदा मर्द का बटवारा कर लिया था। बटवारे के मुताबिक पति हफ्ते में तीन दिन पत्नी था तीन दिन प्रेमिका के साथ रहना था जबकि एक दिन वह अपनी मर्जी की जिंदगी जी सकता था। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक यह शख्स पहले से शादीशुदा है जिसका पहली शादी से एक बच्चा भी है लेकिन उसने शादी के बाद प्रेम संबंध बनाए और प्रेमिका को धोखे में रखकर शादी भी रचा ली। 

ये है पूरा मामला
रांची के सदर इलाके में रहने वाले राजेश के एक्सट्रा मैरिटल का पता तब चला जब पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। इसके बाद पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं प्रेमिका के परिजनों ने भी उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस शख्स को पकड़कर थाने ले आई। थाने में जैसे ही प्रेमिका के सामने पति का राज खुला कि वह शादीशुदा है तो प्रेमिका ने हंगामा मचा दिया और यौन शोषण की एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में तीन-तीन दिन वाला लिखित समझौता हुआ।

निकला गिरफ्तारी का वारंट
यह बटवारा रांची पुलिस ने किया था लेकिन अब कोर्ट से शख्स की गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है। खबर के मुताबिक अब पुलिस की छापेमारी से पहले ही बचाव में आई उसकी एक पत्नी ने भगा दिया। दरअसल पिछले साल जनवरी में मामला रांची के सदर थाने में पहुंचा था जहां पति, पत्नी और प्रेमिका की यह अनूठी कहानी सामने आई थी। पुलिस ने तीनों में यह समझौता करा दिया कि पति तीन दिन प्रेमिका, तीन दिन पत्नी के साथ रहेगा। लेकिन कुछ समय बाद दूसरी पत्नी यानि प्रेमिका ने पति पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी जिसके बाद कोर्ट से वारंट जारी हुआ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!