निकाह से पहले लड़की की मां ने बाल पकड़कर दूल्हे को पीटा, जानें अजब मामला 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2021, 08:37 AM IST

हमारे यहां सास और दामाद का रिश्ता काफी अहम माना गया है और दामाद को खासी इज्जत दी जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई में सास ने अपने ही होने वाले दामाद की पिटाई कर दी।

निकाह से पहले लड़की की मां ने बाल पकड़कर दूल्हे को पीटा, जानें अजब मामला 

Hardoi Groom Beating News:यूपी के हरदोई में एक दिलचस्प वाकया सामने आया है, जहां प्रेमिका को भगा ले जाने वाले प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया उसके बाद दोनों का निकाह होना तय हुआ, ऐन निकाह से पहले दुल्हन की मां का गुस्सा फट पड़ा और निशाने पर आ गया दूल्हा, जिसकी होने वाली सासु मां ने सबके सामने बाल पकड़कर पिटाई की, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है।

हरदोई के निजामपुर गांव निवासी एक युवक अपने ही समुदाय की एक लड़की को कुछ दिन पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया था दोनों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग था, युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी तहरीर में मां ने बाबर पर आरोप लगाया था कि, वो नगदी और जेवर लेकर उसकी बेटी को भगा ले गया वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को युवती संग कन्नौज से बरामद कर लिया।

युवती की मां मौके पर पहुंच गई और निशाने पर आ गए होने वाले दामाद साहब

वहीं पकड़े गए युवक और उसके परिवार वालों दिक्कतों से बचने के लिए युवती से निकाह कर लेने की हामी भर दी, लेकिन युवती की मां इस निकाह को लेकर तैयार नहीं थी, इस बीच निकाह की तैयारी हो गई और उसे आगे बढ़ाया जा रहा था, वहीं  युवती की मां मौके पर पहुंच गई और उसके निशाने पर आ गए होने वाले दामाद साहब, महिला ने उसकी जमकर पिटाई की और बाल पकड़कर सबके सामने मारा।

पुलिस ने दोनों परिवार को समझाकर प्रेमी-प्रेमिका का निकाह कराया

चूंकि लड़का-लड़की दोनों बालिग थे बाद में पुलिस ने दोनों परिवार को समझाकर प्रेमी-प्रेमिका का निकाह कराया, पुलिस का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों ही मैच्योर हैं ऐसे में वे शादी करना चाह रहे थे जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी सहमति प्रदान की थी फिर बाद में दोनों का निकाह कराया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!