ऐसे कौन पढ़ाता है भाई...इस टीचर की बातें सुनकर दिमाग के उड़ जाएंगे परखच्चे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 06:40 PM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

ऐसे कौन पढ़ाता है भाई...इस टीचर की बातें सुनकर दिमाग के उड़ जाएंगे परखच्चे
Photo Credit: Twitter

Funny Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना अजीबोगरीब वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Video) को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों के दिन बन जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस देखकर ना केवल आप जमकर ठहाके लगाएंगे। बल्कि, '440 वोल्ट' का झटका भी लगेगा। 

आजकल टीचर भी बच्चों को पढ़ाने के लिए एक से एक तरीके का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बच्चों को आसानी से समझ में आ जाए और बच्चे बोर भी ना हों। हालांकि, कुछ शिक्षका अलग अंदाज में पढ़ाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे उनका मजाक बन जाता है और उनकी काबिलियत पर भी सवाल उठने लगता है। इसी कड़ी में एक टीचर का ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसमें पढ़ाने का अंदाज देखकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। क्योंकि, जिस तरह से वो रंगों के नामों को पढ़ा रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि टीचर को खुद सीखने की जरूरत हैं। देखें वीडियो...

वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

शिक्षक का उच्चारण सुनकर जरूर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। साथ ही सोच रहे होंगे कि आखिर इस शख्स को टीचर किसने बना दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को '@TansuYegen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को दो लाख 40 हजार से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, चार हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, आठ सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!