Tamil Nadu: वोट मांगते-मांगते कपड़ा धोने लगे नेता जी, जीतने पर वाशिंग मशीन देने का वादा Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2021, 02:58 PM IST

Tamil Nadu: ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के उम्मीदवार थंगा कथिरावन नल पर को कपड़े धोते देख खुद को रोक नहीं पाए। वह एक जगह बैठकर खुद कपड़े धोने लगे।

Tamil Nadu: वोट मांगते-मांगते कपड़ा धोने लगे नेता जी, जीतने पर वाशिंग मशीन देने का वादा Video

चेन्नई : कहते हैं चुनाव जीतने की ललक उम्मीदवारों से जो कुछ न करा दे। एक ऐसा ही नजारा तमिलनाडु के नगापट्टिनम में देखने को मिला है। यहां चुनाव प्रचार के लिए निकले ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के उम्मीदवार थंगा कथिरावन नल पर एक महिला को कपड़े धोते देख खुद को रोक नहीं पाए। वह महिला से कपड़े लेकर खुद कपड़े धोने लगे। एआईएडीएमके उम्मीदवार का कहना है कि एक बार चुनाव जीत जाने के बाद वह लोगों को वाशिंग मशीन देंगे। 

चुनाव प्रचार के लिए निकले थे एआईएडीएमके उम्मीदवार
इस मौके पर कथिरावन के साथ उनके समर्थक मौजूद थे। नेता जी सलीके से वहां कपड़े धोते रहे। इस दौरान समर्थकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। एआईएडीएमके उम्मीदवार सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने एक जगह एक महिला को अपने घर के कपड़े और बर्तन धोते हुए देखा। फिर उस महिला से कपड़े लेकर वह खुद धोने लगे। कथिरावन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह लोगों को वाशिंग मशीन देंगे। उन्होंने महिला के घर के कुछ बर्तन भी साफ किए।

लोग हुए प्रभावित
आस-पास के लोग मतदाताओं को रिझाने की कथिरावन की इस पहल से काफी प्रभावित हुए। कथिरावन ने कहा, 'सत्ता में फिर वापसी करने के बाद हमारी अम्मा सरकार वाशिंग मशीन देगी। एक बार वाशिंग मशीन मिल जाने के बाद महिलाओं एवं गृहणियों को अपने हाथ से कपड़े नहीं धोने पड़ेंगे। सरकार इनका ख्याल रखेगी।' 

राज्य में छह अप्रैल को होगा मतदान
तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों के लिए एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला एआईएडीएमके और डीएमके के बीच है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!