Shocking: हैदराबाद में अचानक होने लगी नोटों की बारिश! 500-500 रुपये के नोट लूटने के लिए लग गई भीड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 03:28 PM IST

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग शादियों में नोट उड़ाते हैं, लेकिन अमूमन 10-20 रुपये के नोट ही उड़ाते हैं। अगर लोग बहुत ही ज्यादा अमीर हैं तो फिर 50 या 100 रुपये के नोट भी उड़ाते नजर आ जाएंगे, लेकिन शायद ही आपने किसी को शादी में 500-500 रुपये के नोट उड़ाते देखे होगा।

Shocking: हैदराबाद में अचानक होने लगी नोटों की बारिश! 500-500 रुपये के नोट लूटने के लिए लग गई भीड़
Photo Credit: Twitter

Hyderabad Rain of Notes Video: अगर हम किसी सड़क से गुजर रहे हों और अचानक वहां 500-500 रुपये के नोटों की बारिश होने लगे, तो हमारा हैरान होना लाजमी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर हैदराबाद का एक शॉकिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर अचानक से 500-500 रुपये के नोटों की बारिश होने लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोग कथित तौर पर नोटों को लूटते नजर आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

दरअसल, यह नोट शादी में उड़ाए गए हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग शादियों में नोट उड़ाते हैं, लेकिन लोग अमूमन 10-20 रुपये के नोट ही उड़ाते हैं। शख्स अगर बहुत ही ज्यादा अमीर है तो फिर 50 या 100 रुपये के नोट भी उड़ाते नजर आ जाएंगे, लेकिन शायद ही आपने किसी को शादी में 500 रुपये के नोट उड़ाते देखे होंगे। वह भी एक-दो नोट नहीं, बल्कि शख्स 500 रुपये के नोटों की गड्डी उड़ाते नजर आया। इसका वीडियो ट्विटर पर सामने आया है। आप देख सकते हैं कि हैदराबाद के चारमीनार के पास शख्स 500 रुपये के नोटों की गड्डी उड़ा रहा है।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक बारात जा रही है। इस दौरान एक शख्स एक ऊंची जगह पर चढ़ता है और 500 रुपये के नोटों को हवा में फेंकता है. रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स ने बारात में दो अलग-अलग मौकों पर 500 रुपये के नोट उड़ाए। आप देख सकते हैं कि कारों और मोटरसाइकिलों पर सवार लोग गुलजार हौज में रुकते हैं। ये लोग शेरवानी और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। इन्हीं में शामिल एक शख्स गुलज़ार हौज फव्वारे की तरफ बढ़ता है और 500 रुपये के नोटों का एक बंडल हवा में उड़ा देता है। 

नोट लूटते दिखाई दिए लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई लोग इन नोटों को लूटने लगते हैं। ये स्थानीय लोग बताए जा रहे हैं, जो पैसों की बारिश के दौरान नोट लूटने पहुंच जाते हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने फोन में इस अजीबोगरीब घटना को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से यह घटना तेजी से वायरल हो गई है। घटना सामने आने के बाद, पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया है। चारमीनार के निरीक्षक बी गुरु नायडू ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की पुष्टि की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!