जज्बे को सलाम, यहां घने जंगल के बीच पेड़ों पर चलती है पाठशाला, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 03:34 PM IST

बहुत पुरानी कहावत है अगर किसी चीज को दिल से पाने की चाहते हो तो मंजिल जरूर मिलती है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कुछ छात्रों ने पढ़ाई के लिए कुछ ऐसा किया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

जज्बे को सलाम, यहां घने जंगल के बीच पेड़ों पर चलती है पाठशाला, देखें वीडियो

कोरोना वायरस के कारण लोगों के जीवन में काफी बड़ा बदलाव आया है। खासकर, छात्रों के सामने तो इस महमारी के कारण बड़ी समस्या खड़ी हुई है। ऑनलाइन क्लास के कारण कई छात्रों की तो पढ़ाई ही रुक गई। वहीं, कुछ जगहों पर इंटरनेट की सुविधा नहीं होने से छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन, कहते हैं ना जहां चाह है वहां राह है। तभी तो जम्म-कश्मीर के उधमपुर जिले में ऑनलाइन कक्षाओं से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए बांस ट्री हाउस बनाया गया है। मंटा गांव के छात्र घने जंगल के बीच पेड़ों पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने इस पहल से यह साबित कर दिया है कि अगर पढ़ाई करने की ललक हो तो किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। आलम ये है कि इस जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों के लिए ये छात्र प्रेरणा बन गए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!