Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की महिलाओं को रूसी सैनिक भेज रहे गंदे मैसेज, मिलने के लिए भी बुला रहे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 11:58 AM IST

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की महिलाओं ने रूसी सैनिकों को लेकर बड़ा चौंकाने वाला दिया है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें रूसी सैनिक काफी फ्लर्टी मैसेज भेज रहे हैं और उनसे अजीबोगरीब बातें करने की कोशिश कर रहे हैं।

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की महिलाओं को रूसी सैनिक भेज रहे गंदे मैसेज, मिलने के लिए भी बुला रहे

Russia Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ चुकी है। कई जगहों पर रूसी सैनिकों ने क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक भी किया है। हालांकि, रूस की सेना ने दावा किया है कि वह आम लोगों पर हमला नहीं कर रही है। बल्कि, उनके निशाने पर यूक्रेन के सैन्य ठिकाने हैं। इस हमले से पूरी दुनिया में माहौल गरमाया हुआ है। सबकी निगाहें इस युद्ध पर ही टिकी हैं। लेकिन, इसी बीच इन दोनों देशों को लेकर एक और ऐसा मैसेज सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल, यूक्रेन की महिलाओं ने दावा किया है कि रूसी सैनिके उन्हें गंदे और फ्लर्टी मैसेज भेज रहे हैं और मिलने के लिए भी बुला रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

'द सन' के मुताबिक, रूसी सैनिक  यूक्रेन के  Kharkiv शहर से केवल 20 मील दूर हैं। ऐसे में यूक्रेन की महिला ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उन्हें रूसी सैनिक मैसेज भेज रहे हैं। उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सैनिकों ने तस्वीर के साथ अपनी पूरी जानकारी भी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सैनिक डेटिंग साइट टिंडर पर प्रोफाइल बनाकर यूक्रेन की महिलाओं को आकर्षित करने में लगे हैं। कई रूसी सैनिक महिलाओं को मैसेज कर चुके हैं और उन्हें लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। रूसी सैनिकों की इस हरकत से यूक्रेन की महिलाएं काफी परेशान हैं। डासा नाम की महिला ने बताया कि मैं  यूक्रेन के Kyiv में रहती हूं। मुझे बताया गया  कि टिंडर पर काफी रूसी सैनिक आ गए हैं। लिहाजा, मैंने अपनी लोकेशन बदल दी, लेकिन वहां भी मुझे रूसी सैनिक मैसेज लगातार भेज रहे हैं। 

यूक्रेन की महिलाओं के साथ फ्लर्ट कर रहे रूसी सैनिक!

इतना ही नहीं कई रूसी सैनिक काफी गंदे-गंदे मैसेज भेज रहे हैं और महिलाओं को मिलने के लिए भी बुला रहे हैं। एक महिला ने बताया कि जब उन्होंने रूसी सैनिक से पूछा कि क्या आप मुझसे मिलना चाहते हैं। इस पर शख्स ने कहा कि जरूर मिलने आऊंगी, वो भी खुशी-खुशी। लेकिन, 2014 से यूक्रेन में रूसी लोगों का स्वागत नहीं किया गया है। हालांकि, जब महिला ने पूछा कि आप करते क्या हैं? तो इस सवाल पर उन्हें कोई सही जवाब नहीं दिया गया। आलम ये है कि लोग लगातार सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट के साथ मैसेज शेयर कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!